राज कुंद्रा जाने माने बिजनेस मैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति है।
राज के खिलाफ पिछले साल अश्लीलता से जुड़े मामले दर्ज किए गए थे। जिसके बाद उन्हें जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा।
किंतु, कुछ ही समय में राज जेल से रिहा हो गए।
लेकिन, रिहाई के बाद से राज अपने शक्ल को मास्क से ढक रखते हैं। लेकिन क्यों? आइए जानते हैं!
राज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने प्रशंसक को इस बारे में जानकारी साझा की थी।
राज ने लिखा, "मैं अपना मास्क दोस्तों और प्रशंसकों के लिए नहीं पहनता। मैं इसे मीडिया के लिए पहनता हूं, अब से वे मुझे बस इतना ही देंगे!"
राज ने आगे लिखा, " मैं इसे जनता के लिए नहीं पहन रहा हूं बस मीडिया को मेरे चेहरे पर क्लिक करने का मौका नहीं देना चाहता! मीडिया ट्रायल से मैं आहत हूं। मीडिया कानून से ऊपर नहीं!"