YRKKH Spoiler Alert: अरमान की पुरानी प्रेम कहानी से खफा हुई अभिरा, ठुकराया शादी का रिश्ता

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान अभिरा के साथ शादी करने का प्रस्ताव रखता है, मगर अभिरा अरमान की पुरानी प्रेम कहानी के कारण उसके प्रस्ताव को ठुकरा देती है।
YRKKH Spoiler Alert: अरमान की पुरानी प्रेम कहानी से खफा हुई अभिरा, ठुकराया शादी का रिश्ता 48883

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ep 1327 22nd June Update: राजन शाही के डायरेक्टर कट द्वारा निर्मित स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) ने दर्शकों को मनोरंजन का स्वाद चखाना जारी रखा है। शो में आप सभी ने अब तक देखा कि अरमान (रोहित पुरोहित) की रिहाई के लिए विद्या पुलिस स्टेशन आती है और माधव के सामने अपना मंगलसूत्र रख देती है। वह मंगलसूत्र द्वारा अरमान की जमानत करवाती है। अरमान को जेल से बाहर आता देख अभिरा (समृद्धि शुक्ला) खुश होती है और उसे गले लगा लेती है। अरमान लगातार माफी मांगते रहता है और तभी-अचानक मोहल्ले में दंगे-फसाद शुरू हो जाते हैं। इस दंगे में अरमान उलझ जाता है, जिसके कारण उसपर चाकू से हमला होता है। अभिरा अरमान को घायल देखकर परेशान हो जाती है और उसकी मदद करने के लिए आगे बढ़ती है। वह उसके जख्म पर मलहम-पट्टी करती है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि अरमान अभिरा को एक शानदार डेट पर बुलाता है, जहां वह उसे शादी के लिए प्रपोज करता है। लेकिन, अभिरा अरमान के प्यार को स्वीकारने में हिचकिचा रही है, क्योंकि अतीत में उसने कभी-भी अभिरा पर भरोसा नहीं किया है। अभिरा अरमान से उसकी पुरानी प्रेमिका के बारे में सवाल करती हैं, जिसपर वह कहती हैं, कि वह उसके साथ शादी नहीं करना चाहती है। अरमान अभिरा की जुदाई को बर्दाश्त नहीं कर पाता है और उसका नाम लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगता है।

अब आगे क्या होगा? जानने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।