Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: होश आते ही रोहित ने अरमान संग की बदतमीजी, अभिरा को भी समझ दुश्मन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 July 2024: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित की वापसी हो चुकी है, मगर वह अरमान और अभिरा से काफी नाराज है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: होश आते ही रोहित ने अरमान संग की बदतमीजी, अभिरा को भी समझ दुश्मन 50025

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: राजन शाही के डायरेक्टर कट द्वारा निर्मित स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शक देखेंगे की,अरमान (रोहित पुरोहित) और अभिरा (समृद्धि शुक्ला) का रिश्ता एक नए ड्रामे से जूझ रहा है। कहानी के मुताबिक, दादी सा सभी से सवाल करेगी, कि उनके कमरे में कोई रात को था। अब अरमान को भी शक ही गया है, कि कोई तो है, जो दादी सा के साथ था। इसकी जांच करने के लिए वे दोनों हॉस्पिटल जाते हैं, जहां से उन्हें ख़बर मिलती है, कि दादी सा से मिलने के लिए रोहित आया था। जबकि दूसरी ओर रूही और मनीष को एक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी दिखती हैं, जिसमें रोहित घायल हालत में रहता है। वे दोनों उसे हॉस्पिटल से सीधे पोद्दार हाउस लेकर आते हैं, जहां सभी लोग रोहित के जिंदा होने की खबर से बेहद खुश है।

अब आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि रोहित के होश में आने से सभी लोग खुश होते हैं। अभिरा रोहित से मिलने के लिए उसके कमरे में जाती है, मगर रोहित अभिरा को देखकर गुस्सा हो जाता है। इसके अलावा अरमान भी रोहित के पास जाता है और उसके गले मिलने की कोशिश करता है, मगर रोहित उसे धक्का देकर बिस्तर से गिरा देता है। अब ऐसा लग रहा है, कि रोहित को अरमान और रूही के रिश्ते की भनक लग गई है, जिसके कारण वह काफी गुस्सा है। रोहित का ऐसा बर्ताव सभी परिवार वालो के होश उड़ा देता है।

अब आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।