Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: नशे में चूर अभिरा पर अरमान का गुस्सा फूटा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ep 1275 Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा पर अरमान भड़क जाता है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: नशे में चूर अभिरा पर अरमान का गुस्सा फूटा 45936

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ep 1275 30th April Written Episode Update: राजन शाही के डायरेक्टर कट द्वारा निर्मित स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है ने दर्शकों को मनोरंजन स्वाद चखाना जारी रखा है। शो में आप सभी ने अब तक देखा कि अभिरा (समृद्धि शुक्ला) और अरमान (रोहित पुरोहित) ने एक-दूसरे से रिश्ता तोड़ लिया है और अरमान भी उसे अपनी बहन का दुश्मन समझता है। अभिरा के घर से जाने के बाद परिवार के सभी सदस्य बारी-बारी उसको चीजों को आगे हवाले करते हैं, जिससे अभिरा की यादें खत्म हो सके। दूसरी ओर अभिरा अपनी दोस्त रिया की मदद से एक हॉस्टल खोजती है, जिसकी हालत बेहद खराब है। वहीं अरमान को भी अभिरा की हालत की चिंता सताती है और वह उसकी जानकारी निकालने की कोशिश करता है। अरमान को याद आता है, कि उसके पास अभिरा के बैंक खाते की जानकारी है, जिससे वह उससे संपर्क करता है। हालांकि, अभिरा अरमान से बात करने से इंकार कर देती है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि अभिरा के चले जाने से घर पर काफी बवाल मच जाता है, जिसके कारण अरमान फैसला करती हैं, कि वह अभिरा को फिर से घर पर लेकर आएगा। अरमान अभिरा से जुड़ी सारी जानकारियां निकालता है और उसे लेने जाता है। वहीं दूसरी ओर अभिरा अपनी जिंदगी की आजादी का जश्न मनाती है। वह नशे में चूर रहती है और झूमती रहती हैं, जिसे देखकर अरमान भड़क जाता है। अरमान उसके हाथों से दारू का बोतल छिनता है और फोड़ देता है।

अब क्या आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।