Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: अभिरा की हुई जीत! दादी सा को मिली करारी हार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ep 1285 Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा दादी सा यानी कावेरी को हरा देती है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: अभिरा की हुई जीत! दादी सा को मिली करारी हार 46518

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ep 1285 11th May Update: राजन शाही के डायरेक्टर कट द्वारा निर्मित स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) ने दर्शकों को मनोरंजन स्वाद चखाना जारी रखा है। शो में आप सभी ने अब तक देखा कि दादी सा यानी कावेरी ने फैसला किया है, कि अभिरा (समृद्धि शुक्ला) और अरमान (रोहित पुरोहित) को एक-दूसरे से तलाक लेना होगा। दादी सा माधव के गैरहाजिरी का फायदा उठाते हुए अरमान और अभिरा को तलाक के कागजात पर साइन करने के लिए कहती है। लेकिन, जब अरमान साइन करने लगता है, तब उसकी पेन नहीं चलती है। दादी सा साइन करने के लिए घर के सारे पेन को मंगवाती है, मगर कोई एक भी पेन काम नहीं करता है। दादी सा घोषणा करती हैं, कि वह अगले दिन अरमान और अभिरा का तलाक करवाकर ही रहेगी।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि घर में अक्षय तृतीया के पर्व की सजावट की जाती है और दादी सा सभी सदस्यों को बताती हैं, कि उन्होंने घर में 11 सोने की गिन्नियां छुपाई है। इन गिन्नियों को खोज निकालने वाले को विजेता माना जाएगा। जल्दी ही माधव अभिरा को भी इस खेल में शामिल होने के लिए कहता है, जिसके बाद अभिरा बारी-बारी सारे गिन्नियों को खोज निकालती है। इन गिन्नियों के मिलने से अभिरा बेहद खुश हैं, मगर कावेरी अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। कावेरी अभिरा को विजेता गिफ्ट देती हैं, जिसे वह उसे तुरंत खोलने के लिए कहती है। अभिरा गिफ्ट खोलती है, तो उसे उसमें ढेर सारे पेन मिलते हैं। अब कावेरी का मानना है, इनमें से किसी एक पेन से अभिरा को तलाक के कागजात पर साइन करना होगा।

क्या अरमान अभिरा का होगा तलाक? आपको क्या लगता है? जानने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।