Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: रेव पार्टी से गिरफ्तार हुई अभिरा, अरमान की हुई बेईज्जती

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ep 1277 Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा को रेव पार्टी में से गिरफ्तार किया जाता है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: रेव पार्टी से गिरफ्तार हुई अभिरा, अरमान की हुई बेईज्जती 46072

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ep 1277 3rd May Written Episode Update: राजन शाही के डायरेक्टर कट द्वारा निर्मित स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है ने दर्शकों को मनोरंजन स्वाद चखाना जारी रखा है। शो में आप सभी ने अब तक देखा कि अभिरा (समृद्धि शुक्ला) और अरमान (रोहित पुरोहित) के रिश्तों के बीच काफी खटास आ चुकी है। अरमान के पिता अरमान पर उसकी हरकतों के लिए भड़क जाते हैं और उससे कहते हैं, कि उसने अभिरा को घर से क्यों जाने दिया? जबकि दूसरी ओर अभिरा अपने असाइनमेंट को जमा करने जाती हैं, जहां उसे संजय मिलता है। संजय अभिरा के साथ बदसलूकी करता है, जिसे अभिरा सह नहीं पाती है और वह उसे करारा जवाब देती है। जल्दी ही अरमान आ जाता है और वह अपने फूफा के साथ हो रहे हैं, बदसलूकी से परेशान हो जाता है और अभिरा पर बरस पड़ता है। वह बिना कुछ जाने समझे उसपर भड़क जाता है, जिसके कारण उन दोनों के बीच बहस छिड़ जाती है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे अभिरा दोस्तो के साथ रेव पार्टी में शामिल हुई रहती हैं, तभी कुछ पुलिस वाले पार्टी में घुसते है। वहीं दूसरी ओर अरमान अपने परिवार के साथ टीवी देखता रहता है और उसे पता चलता है, कि अभिरा को पुलिस वालो ने गिरफ्तार कर लिया है। संजय यह सब देखकर खुश होता है और वह अरमान से कहता है, कि अभिरा ने घर की इज्जत नीलाम कर दी। अरमान यह सब सुनने के बाद रेव पार्टी में जाता है और अभिरा से मुलाकात करता है। अभिरा अरमान से अपने बेगुनाही के बारे में बात करने की कोशिश करती हैं, मगर अरमान कुछ सुनने के मूड में नहीं है।

अब क्या आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।