Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: चारु का हुआ ऐक्सिडेंट, अभिरा पर भड़का अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ep 1270 Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में चारु एक गाड़ी के नीचे आ जाती है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: चारु का हुआ ऐक्सिडेंट, अभिरा पर भड़का अरमान 45695

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ep 1270 25th April  Written Episode Update: राजन शाही के डायरेक्टर कट द्वारा निर्मित स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है ने दर्शकों को मनोरंजन स्वाद चखाना जारी रखा है। शो में आप सभी ने अब तक देखा कि अभिरा (समृद्धि शुक्ला) और अरमान (रोहित पुरोहित) के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जब से अरमान को खबर लगी है, कि अभिरा को चारु और देव की प्रेम कहानी की जानकारी है, तब से वह उससे दूरी बना चुका है और वह उसने उसे अपने पारिवारिक माजरो से दूर रहने की सलाह भी दी थी। हालांकि, चारु देव की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और वह देव से मिलने की जिद्द करती है। वह अभिरा से कहती हैं, कि उसे देव से आखिरी बार मिलना है। देव उन्हें कैफे मिलने के लिए बुलाता है, जहां चारु को अपने प्यार के लिए लड़ने की नसीहत देता है।

हालांकि, काफी लंबी बातचीत के बाद अभिरा को एहसास होता है, कि उन दोनों को घर से निकले काफी समय हो गया है। वह चारु को घर चलने के लिए कहती है, जिसे वह मानने से इंकार करती है। दूसरी ओर से अरमान भी किसी काम से उस जगह पहुंच जाता है, जहां अभीरा और चारु मौजूद रहते है। वह देखता है, कि अभिरा और चारु आपस में झगड़ रहे हैं। हालांकि, जैसे ही अरमान उनके पास पहुंचता है, चारु एक कार एक्सिडेंट का शिकार हो जाती है। अरमान यह सब देखकर हैरान हो जाता है और वह अभिरा पर बरस पड़ता है।

अब क्या करेगी अभिरा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।