Tose Nainaa Milaai Ke: राजीव और संजीव के बीच हुई शब्दो की जंग

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 143: राजीव और संजीव के बीच हुई शब्दो की जंग।
Tose Nainaa Milaai Ke: राजीव और संजीव के बीच हुई शब्दो की जंग 40852

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 143: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि रात में, कुहू और राजीव बेडरूम में सो जाते हैं, मगर कुहू बेचैनी के कारण उठ जाती है और उसे याद आता है, कि उसे राजीव की आंखो में दवाई डालना है। कुहू राजीव के आंखो में दवाई डालती है और भावुक हो जाती है। अगले दिन सुबह घर में, अवधेश चोरी छिपे घुसता है। इस बार अवधेश कुहू का किडनैप करने के इरादे से घुसा है, वह स्टोर रूम में जाता है और हलचल करता है। हलचल की आवाज को सुनकर कुहू स्टोर रूम में जाती है और तभी पीछे से अवधेश कुहू की ओर बढ़ता है। लेकिन, प्रभा की आवाज अवधेश की योजना को नाकाम कर देती है।

प्रभा आरती करते हुए कुहू से मिलती है और वह उसके और राजीव के रिश्तों के बारे में सवाल करती है। इसके अलावा प्रभा कुहू को बताती हैं, कि राजीव को गोभी के पराठे बहुत पसंद है, जिसके बाद कुहू राजीव के लिए गोभी के पराठे बनाती है। कुहू राजीव के रूम में, नाश्ता लेकर जाती हैं, मगर राजीव पहले से ही नाश्ता बाहर से मंगवा चुका रहता है। कुहू उसे अपना नाश्ता देती हैं। लेकिन, वह उस पराठे को बाहर फेंक देता है और संजीव को बाहर बुलाता है। वह संजीव से मिलकर हंसिनी को तलाक देने की सलाह देता है। लेकिन, संजीव समझ जाता है, कि अगर उसने हंसिनी को तलाक दे दिया, तो राजीव और कुहू के रिश्तों में खटास आ जाएगी। संजीव राजीव को बताता है, कि वह हंसिनी को तलाक नहीं देने वाला है, जिसके कारण उन दोनों के बीच काफी बहस होती है। इसके अलावा राजीव संजीव से कहता है, कि हंसिनी संजीव को तलाक दे देगी। संजीव और हंसिनी के रिश्ते पर बोलते हुए राजीव को देखकर कुहू दंग रह जाती है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।