Tose Nainaa Milaai Ke: विराज ने राजीव पर किया चाकू से हमला, कुहू हैरान

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 214: विराज ने राजीव पर किया चाकू से हमला।
Tose Nainaa Milaai Ke: विराज ने राजीव पर किया चाकू से हमला, कुहू हैरान 44814

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 214: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि कुहू (सुप्रिया कुमारी) बूढ़ी नौकरानी बनकर विराज घर में जाती है और वह विराज के खिलाफ सबूत इक्कठा करती है। कुहू रिया को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करती है। जबकि दूसरी ओर राजीव (प्रतीक गांधी) पुलिस स्टेशन जाकर डीएसपी विराज त्यागी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाता है।

इसके अलावा कुहू विराज के घर में फंसी रहती हैं, जहां उसका सामना राजीव से होता है। जल्दी ही घर में पुलिस की एंट्री होती है और वह विराज को बताते हैं, कि उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट निकला है। विराज यह सुनकर दंग रह जाता है और वह राजीव से हाथापाई कर लेता है। जल्दी ही विराज पास में रखे चाकू को उठा लेता है और उससे राजीव पर हमला बोल देता है। कुहू यह सब देखकर घबरा जाती है।

हे भगवान! क्या राजीव ठीक है? खैर, दोस्तो आप सभी को क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।