Tose Nainaa Milaai Ke Update: राजीव ने किया हंसिनी का पर्दाफाश, खुशी में झूमीं कुहू

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 351: शो के आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे कि राजीव ने हंसिनी का पर्दाफाश कर दिया है।
Tose Nainaa Milaai Ke Update: राजीव ने किया हंसिनी का पर्दाफाश, खुशी में झूमीं कुहू 51408

Tose Nainaa Milaai Ke Full Today Full Episode 27 August 2024: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि राजीव (विशाल गांधी) को फिर से विधायक बनने का मौका मिला है, जिसे सुनकर कुहू (सुप्रिया कुमारी) और पूरा चंदेल परिवार खुशी से झूम उठता है। हालांकि, हंसिनी कुहू को घर से बाहर निकालने की योजना में है। वह राजीव को उसकी घोषणा याद दिलाती हैं, जिसे राजीव अनुसना करता है। तभी अचानक राजीव सभी को बताता है, कि उसके पार्टी अध्यक्ष रघुवेंद्र को किसी ने घर का विवादित वीडियो भेजा है, जिसके कारण राजीव का राजनीतिक करियर खतरे में आ गया है।

अब राजीव ने घोषणा कर दिया है, कि वह उस शख्स को माफ नहीं करेगा, जिसने उसके साथ गद्दारी की है। यह सब सुनकर हंसिनी दंग रह जाती है और वह कुहू पर इल्जाम लगाती है, मगर राजीव ने साफ कर दिया है, कि उसे कुहू पर भरोसा है, कि वह इस हद तक नहीं गिर सकती। बाद में, हंसिनी और कुहू के बीच तीखी बहस होती हैं, जहां कुहू हंसिनी को धमकाते हुए कहती है, कि जल्दी ही उसका भंडाफोड़ हो जाएगा। जबकि राजीव आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाता है, जहां से उसे कुछ ऐसे सबूत मिलते हैं, जो हंसिनी की ओर इशारा करते है। अब राजीव हंसिनी को बताता है, कि उसे पता चल गया है, कि इस वीडियो कांड में हंसिनी का हाथ है। हंसिनी यह सब सुनकर घबरा जाती है।

क्या राजीव हंसिनी की इस हरकत के लिए उसे कोई सजा देगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।