Tose Nainaa Milaai Ke Update: कुहू के लिए राजीव और संजीव में हुई लड़ाई, नशे में हुआ चूर

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 316: शो के आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे कि कुहू के राजीव और संजीव में काफी झगड़ा होता है।
Tose Nainaa Milaai Ke Update: कुहू के लिए राजीव और संजीव में हुई लड़ाई, नशे में हुआ चूर 50181

Tose Nainaa Milaai Ke Full Today Full Episode 23 July, 316: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि कुहू (सुप्रिया कुमारी) और राजीव (विशाल गांधी) के रिश्तों के बीच गलतफहमी पलनी शुरू हो गई है। राजीव को ऐसा लगता है, कि संजीव और कुहू पति-पत्नी है और कोयल भी संजीव की बेटी है। राजीव संजीव से झगड़ा करने के लिए नशे का सहारा लेता है और कुहू के मोहल्ले में जमकर हंगामा करता है। हालांकि, अवधेश उसे समझता है, कि ऐसा हंगामा करने से उसका राजनीतिक करियर खतरे में पड़ सकता है।

राजीव चंदेल भवन आकर देव नारायण और प्रभा के साथ झगड़ा करता है। वह कुहू को काफी बुरा भला कहता है, जिसे सुनकर हंसिनी काफी खुश होती है। बाद में, देव नारायण को अपनी गलती का एहसास होता है, कि उसके कारण राजीव और कुहू के बीच दूरियां पैदा हुई है। अब राजीव और कुहू को मिलाने के लिए देव नारायण और प्रभा ने संजीव को जरिया बनाने का फैसल किया है। दूसरी ओर हंसिनी राजीव को कुहू के खिलाफ काफी भड़काती है।

अब आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।