Tose Nainaa Milaai Ke Update: कुहू ने किया रिया का पर्दाफाश, राजीव ने मारा जोरदार थप्पड़

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 232: कुहू ने किया रिया का पर्दाफाश।
Tose Nainaa Milaai Ke Update: कुहू ने किया रिया का पर्दाफाश, राजीव ने मारा जोरदार थप्पड़ 45966

Tose Nainaa Milaai Ke Full Today Full Episode 30 April, 232: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि कुहू (सुप्रिया कुमारी) रिया की काली करतूतों को राजीव (विशाल गांधी) के सामने लाने के लिए हलवाई बनकर घर में घुसती है। दूसरी ओर संजीव भी रिया को शादी रोकने के लिए कहता है, मगर पीछे से रिया का जीजा आकर उसे बेहोश कर देता है। कुहू यह सब छिपकर देखती रहती हैं, तभी अचानक रिया उसे पकड़ लेती है। रिया कुहू की हकीकत सभी परिवार वालों के सामने लाती है, जिसके बाद राजीव कुहू को एक कमरे में बंद कर देता है। बाद में, रिया का जीजा कुहू से मिलने आता है और वह कुहू को बंदूक देता है और राजीव को मारने के लिए कहता है।

हालांकि, कुहू ऐसा करने से इंकार कर देती हैं, जिसके बाद वह उसे कहता है, कि राजीव को अब वह जान से मारेगा और इल्जाम कुहू पर पर लगाएगा। उसका मानना है, कि बंदूक पर कुहू के उंगलियों के निशान है, जिसके कारण राजीव की मौत का इल्जाम कुहू पर आसानी लग सकेगा। दूसरी ओर राजीव मंडप में अपनी शादी के लिए बैठ जाता है और पंडित जी सभी को बताते हैं, कि यह शादी संपन्न हुई। जल्दी अवधेश रिया को बंदूक की नोक पर लेकर आता है, जिसके बाद सभी लोगो को पता चलता है, कि राजीव ने रिया से नहीं बल्कि कुहू संग शादी रचाई है। राजीव रिया को बताता है, कि उसे उसकी काली करतूतों का सच पता चल गया है, जिसके कारण वह उसे जोरदार थप्पड़ भी मारता है। हालांकि, भौखलाई हुई रिया बंदूक से राजीव पर गोली चला देती है।

हे भगवान! क्या राजीव ठीक है? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंटमें बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।