Tose Nainaa Milaai Ke Update: हंसिनी ने बिगाड़ा सारा खेल! गलतफहमी का शिकार हुआ राजीव

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 347: शो के आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे कि हंसिनी की चाल से राजीव गलतफहमी का शिकार होता है।
Tose Nainaa Milaai Ke Update: हंसिनी ने बिगाड़ा सारा खेल! गलतफहमी का शिकार हुआ राजीव 51298

Tose Nainaa Milaai Ke Full Today Full Episode 23 August 2024: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि कुहू (सुप्रिया कुमारी) और राजीव (विशाल गांधी) के रिश्तें अब सुधर रहे हैं। राजीव देवनारायण के साथ बैठकर कुहू के बारे में बात करता है, जिसके बाद देव उसे बताता है, कि सारी गलतफहमियां पैदा करने में उसी का हाथ था। राजीव अपने पिता को सारी सच्चाइयां बताने के लिए कहता है, जिसके बाद देव नारायण भी तैयार हो जाता है। देव नारायण घर में गुड्डे और गुड़िया का खेल शुरू करने का फैसला करता है। जबकि दूसरी ओर हंसिनी इस खेल को बिगाड़ने का षड्यंत्र रचती है। वह शरबत में नशीली दवाइयां मिलाती है, जिसे वह संजीव और कुहू को पिलाने वाली है।

देव नारायण अपने गुड्डे-गुड़ियों के खेल से राजीव को सारी कहानी दिखाना शुरू करता है। जल्दी ही संजीव और कुहू उस नशीली शरबत को पिलेते है, जिसे हंसिनी ने तैयार करवाया था। हंसिनी उन दोनों को एक कमरे में बंद कर देती है, जिससे राजीव गलतफहमी के दलदल में धंस जाए। हंसिनी खेल के बीच राजीव से संजीव और कुहू के बारे में सवाल करती है, जिसके कारण राजीव का मन भटक जाता है। हंसिनी राजीव को उस कमरे में लेकर जाती हैं, जहां कुहू और संजीव एक ही बिस्तर पर सोए रहते है। राजीव यह सब देखकर दंग रह जाता है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।