Tose Nainaa Milaai Ke: देव नारायण और खुशबू के नाजायज रिश्ते से उठा पर्दा

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 173: देव नारायण और खुशबू के नाजायज रिश्ते से उठा पर्दा।
Tose Nainaa Milaai Ke: देव नारायण और खुशबू के नाजायज रिश्ते से उठा पर्दा 42491

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 173: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि हंसिनी के समर्थन में दोबारा राजन वर्मा उतर जाता है और वह उसकी मदद के लिए अपने वकील को भेजता है। वकील को देखकर पूरा चंदेल परिवार परेशान है, क्योंकि वह कोर्ट के नोटिस के साथ आया है। वह सभी परिवार वालो को बताता है, कि वह अदालत के आदेश पर घर का 1 तिहाई हिस्सा बांटने आया है, जिसमें सिर्फ हंसिनी आ जा सकेगी। हंसिनी के हिस्से में, देव नारायण का कमरा और मंदिर चला जाता हैं, जहां कोई- भी घर का सदस्य नहीं जा सकता है।

देव नारायण यह सब देखकर बेहद दुखी और परेशान हो जाता हैं, जिसे खुशबू संभालने की कोशिश करती है। खुशबू और देव नारायण अपने नाजायज संबंध के बारे में बात करते हैं, मगर वह इस बात से अनजान है, कि भूमी उनकी बातों को सुन रही है। भूमि इस बात को जान्हवी से बताती हैं और जान्हवी उसे इस राज को सभी से छुपाने की सलाह देती है। जबकि दूसरी ओर राजीव योजना बनाता है, कि वह तारामति का केस वापस लेकर राजन वर्मा से सौदा करेगा, जिसके बदले में उन्हें उनका घर मिलेगा और राजन वर्मा को रिहाई मिलेगी। इसके अलावा कुहू भी राजीव के लिए पढ़ाई करना शुरू कार चुकी है, जिससे मिलने के लिए अवधेश आता है। राजीव अवधेश को अपने बेडरूम में देखकर चिढ़ जाता है और उन दोनों में फिर से शब्दो की जंग छिड़ जाती है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।