Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: संजीव की हालत नाजुक, देवनारायण हुआ गिरफ्तार

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 74: संजीव की हालत नाजुक।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: संजीव की हालत नाजुक, देवनारायण हुआ गिरफ्तार 36778

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 74: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि अवधेश और संजीव देव नारायण को रोकने की कोशिश करते हैं, जिस दौरान गोली चल जाती है और संजीव को लगती है। देव नारायण को श्राप याद आता है, कि उसका वंश ख़त्म हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर राजीव कुहू अपनी शादी की पूरी रस्म ख़त्म करते हैं और बिदाई की तैयारिया करते हैं। चंदेल भवन में मामले बेहद बिगाड़ा हुआ है और डॉक्टर की टीम संजीव का इलाज चालू करता है। जबकि हंसिका इस बात से परेशान है, कि संजीव की मौत के बाद उसे चंदेल भवन से बाहर फेंक दिया जाएगा। थोड़ी देर में, भूमि राजीव की फोन करती है और उसे बताती है, कि संजीव को गोली लग गई है। राजीव यह बात सुनकर भावुक जो जाता है और चंदेल भवन जाने का फैसला करता है। मगर मुनिया टोला से आखरी बस जा चुकी है, जिसके कारण वह परेशान जो जाता है। जल्दी ही बबलू एक स्क्टूर लाता है, जिसे कुहू चलाने का फैसला करती है। कुहू कहती है, कि हम चलाएंगे और राजीव हमें दिशा बताएंगे, दोनों जन स्कूटर पर अपनी यात्रा शुरू करते हैं।

इसके अलावा चंदेल भवन में सभी लोग काफी परेशान है और सभी संजीव की हालत को लेकर चिंतित है। डॉक्टर लगातर उसे खून चड़ा रहे हैं, मगर कोई बात नहीं बन पा रही है और अभी- भी संजीव की हालत नाजुक बनी हुई है। डाक्टर देव नारायण से कहता है, कि उसे पुलिस बुलाना होगा क्युकी यह कानूनी मामला है। लेकिन, देव नारायण उसे धमका देता है, जिसेक कारण डाक्टर पुलिस को नहीं बुलाता है। मगर देव नारायण की इस हरकत से संभू यानी उसका छोटा भाई खफा है और वह इस गोली- बारी की खबर पुलिस को देता है। जल्दी ही घर में पुलिस आती है और वह देव नारायण को गिरफ्तार करने के लिए आगे बढ़ते है।

एक नज़र नीचे डाले-

क्या, संजीव की जान बच पाएगी? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।