Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: कुहू के लिए देव नारायण पर भड़का राजीव

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 75: संजीव की हालत नाजुक।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: कुहू के लिए देव नारायण पर भड़का राजीव 36866

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 75: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि चंदेल भवन में पुलिस आती है और वह देव नारायण को गिरफ्तार करने के लिए आगे बढ़ते है। मगर देव नारायण एक नई चाल चलता है और अपना गुनाह अवधेश के सर मंद देता है। अवधेश भी गुनाह कबूल करके पुलिस के साथ चला जाता है। जबकि दूसरी ओर कुहू और राजीव स्कूटर पर घर आने के लिए रवाना हुए है। इसके अलावा देव नारायण अपने भाई यानी संभू की घर से धक्के मारकर निकाल देता है। डॉक्टर लगातार संजीव की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

मगर डॉक्टर की सारी कोशिश नाकाम रहती है और वह घर वालो को बताते हैं, कि संजीव अब इस दुनिया में नहीं रहा। जल्दी ही कुहू और राजीव के कदम चंदेल भवन में पड़ते हैं और दूसरी ओर करिश्मा होता है। संजीव की सांसे फिर से शुरू हो जाती है, सभी को याद आता है, कि कुहू के आने से घर के श्राप रुक गए हैं। घर के सभी सदस्य बारी- बारी कुहू से माफी मांगते हैं, मगर देव नारायण उसे भला बुरा कहता है। राजीव को अपने पिता पर गुस्सा आता है।

क्या, राजीव कुहू के लिए अपने पिता से बगावत करेगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।