Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: राजीव की बिगड़ती तबीयत ने कुहू की बढ़ाई परेशानियां

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 107: राजीव की बिगड़ती तबीयत ने कुहू की बढ़ाई परेशानियां।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: राजीव की बिगड़ती तबीयत ने कुहू की बढ़ाई परेशानियां 38795

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 103: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि खुशबू अवधेश को चंदेल भवन में छिपा देती है। मगर पुलिस वाले अवधेश के फोन नंबर से उसे ट्रेस करते हैं और घर में उसकी खोजबीन शुरू कर देते हैं। सभी परिवार वालो द्वारा खुशबू पर शक किया जाता है। लेकिन, खुशबू सभी से झूठ कहती है, कि उसे अवधेश के बारे में कोई भी खबर नहीं है। जल्दी ही अवधेश पुलिस वालो को चकमा देकर घर से भाग जाता है और अपना फोन एक गाड़ी के अंदर फेंक देता है। इसके अलावा हंसिनी मंदिर जाने के बहाने अवधेश को नया सिम कार्ड देती है, जिससे वह अपनी नई चाल चलेगा।

जबकि दूसरी ओर कुहू और राजीव के बीच प्यारी नोक झोंक शुरू रहती है। परन्तु, जल्दी ही राजीव की तबीयत बिगड़ जाती है और उसके नाक से खून बहने लगता है। वह राजीव को नहलाती है, मगर उससे भी राजीव की तबीयत में कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है, जिससे कुहू परेशान हो जाती है। बाद में, कुहू संजीव को फोन करती है और राजीव को अस्पताल लेकर आती है। राजीव कुहू को घर जाने के लिए कहता है, लेकिन कुहू ऐसा करने से इंकार कर देती है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।