Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: हंसिनी के चाल में फंसा राजीव, कुहू बेचैन

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 130: हंसिनी के चाल में फंसा राजीव।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: हंसिनी के चाल में फंसा राजीव, कुहू बेचैन 40268

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 130: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कितारामति राजन वर्मा के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाती है और उसे सलाखों के पीछे भेजती है। वहीं राजीव को खबर मिलती हैं, कि पार्टी में उसपर गोली चलाई गई थी, जिसके कारण कुहू ने उसे धक्का दिया था। इसके अलावा वह देखता है, कि कुहू के पैरो में चोट लगी है, जिसके बाद वह उसकी मलहम पट्टी करता है। घर में घुसते ही राजीव देव नारायण से मिलता है और वह उससे राजन वर्मा के बारे में सवाल करता है। देव नारायण का मानना है, कि उसने अपने हिसाब से राजन वर्मा का काम कर दिया है। देव नारायण राजीव को राजन वर्मा के गिरफ्तार होने की खबर दिखाता है, तभी अचानक टीवी पर राजीव तारामति की तस्वीर देखता है। वह देव नारायण से पूछता है, कि वह इसकी मदद क्यों कर रहा है? देव नारायण राजीव को भटका देता है और कुहू से कहता है, कि राजीव को पता नहीं चलना चाहिए, कि उसे तारामति की बेटी की आंखे मिली है। कुहू अब इस बात से परेशान है, कि ऐसी कौनसी वजह है, जिसके कारण देव नारायण राजीव से यह सच छुपा रहा है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि संजीव हंसिनी के बारे में राजीव से सवाल करता है। इसके अलावा वह राजीव से यह भी कहता है, कि हंसिनी आज कल उसके साथ ज्यादा नजर आती है। संजीव के बातो पर राजीव चीड़ जाता है और कर्म की बात करने लगता है। राजीव का मानना है, कि संजीव ने भी उसके साथ गलत किया है, क्योंकि उसने खुद सुंदर हंसिनी के साथ शादी की और उसके गले कुहू को फंसा दिया। संजीव राजीव को बताता है, कि संजीव ने कुहू के तन की खूबसूरती के बजाए मन की खूबसूरती को देखा और उसके साथ राजीव की शादी करवाई। जबकि दूसरी ओर जान्हवी कुहू को झूठे बहाने से अपने पास बुलाती है और उससे दरवाजा खुलवाती है। जल्दी ही कुहू को राजीव आवाज लगाकर बुलाता है, जिसे देखने के लिए कुहू पहुंचती है। कुहू देखती हैं, कि राजीव अपने आंखो पर पट्टी बांध कर उससे बाचीत कर रहा है। इसके अलावा वह कुहू से उसके लिए कुछ मांगने के लिए कहता है, जिसपर कुहू सिर्फ उसकी खुशी मांगती है। कुहू जैसे ही राजीव का पट्टी हटाती है, राजीव का चेहरा उतर जाता है। वहीं देव नारायण को राजन वर्मा का कॉल आता है।वह देव को धमकी देते हुए कहता है, कि उसके घर में उसके आदमी है, जो देव नारायण के लिए मुसीबत बनेंगे। बस यही सुनने के बाद देव नारायण ख़ुशबू के कमरे में जाता है और उसपर बंदूक तान देता है। वह उसे उसके बेटे यानी अवधेश को वीडियो कॉल करने के लिए करता है। वीडियो कॉल पर देव अवधेश को धमकी देते हुए कहता है, कि अगर राजीव को कुछ हुआ तो उसको मां की इज्जत और जान दोनों जायेगी।

दूसरी तरफ कुहू राजीव के लिए चाइनीज बनाती है और उसे छत पर बुलाती है। मगर हंसिनी अवधेश के साथ मिलकर राजीव को वीडियो कॉल करके कहती हैं, कि उसे कुछ बदमाशों ने किडनैप कर लिया है। बस यही सुनते ही राजीव हंसिनी को बचाने के लिए निकल जाता है, जिसे कुहू छत से देखती है।

खैर दोस्तो आपको क्या लगता है? राजीव के साथ अब क्या गलत होगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।