Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: कुहू से अलग हुआ राजीव, आंखो की लाचारी से हुआ परेशान

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 88: कुहू से अलग हुआ राजीव, आंखो की लाचारी से हुआ परेशान।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: कुहू से अलग हुआ राजीव, आंखो की लाचारी से हुआ परेशान 37769

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 88: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि हंसिका और देव नारायण मिलकर कुहू और राजीव के बीच की दीवार बनते हैं। हंसिका कुहू से कहती है, कि एक तांत्रिक बाबा है, जो राजीव की आंखो की रोशनी लौटा सकते हैं। बस कुहू अपनी बहन की बातो पर भरोसा करके अंधविश्वास की ओर आगे बढ़ने लगती है। मगर जल्दी ही राजीव को यह सब पूरा माजरा समझ में आ जाता है। इसके अलावा वह गलतफमियों के दलदल में भी फंस जाता है। राजीव को लगता है, कि कुहू को उसके लाचारी पर सिर्फ दया आता है। जिसके बाद वह तांत्रिक को उसका इलाज करने के लिए बोलता है। तांत्रिक राजीव पर हंटर से वार करने लगता है, जिसे राजीव पकड़ लेता है। बाद में, राजीव कुहू की खुशी के लिए खुद से खुदपर हमला करने लगता है।

जबकि दूसरी ओर घर वाले इस बात से परेशान है, कि यह सब किसका कराया धराया है। सभी लोग मिलकर देव नारायण पर यह आरोप लगाते है, कि इस लड़ाई में उसका बहुत बड़ा योगदान है। कमरे में राजीव का गुस्सा बढ़ता जाता है और वह कुहू को पुरानी तस्वीरें दिखना शुरू करता है। बाद में, वह सारी तस्वीरों कि तोड़कर खुद उसपर चलने लगता है, जिसके कारण उसके पैरो में कांच चुभ जाता है। कुहू उससे माफी मांगती है, मगर गुस्साया राजीव उसे माफ नहीं करना चाहता। कुहू उसे यकीन दिलाने के लिए कांच पर चलने लगती है, जिससे उसके पैरो में घाव आ जाता है। राजीव कुहू के पैरो से कांच निकालते हुए फैसला करता है, कि वह अब उससे बहुत दूर चला जाएगा।

क्या राजीव और कुहू अलग हो जाएंगे? आपको क्या लगता? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।