Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: हंसिनी की खूबसूरती पर फिदा हुआ राजीव, कुहू परेशान

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 116: हंसिनी की खूबसूरती पर फिदा हुआ राजीव।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: हंसिनी की खूबसूरती पर फिदा हुआ राजीव, कुहू परेशान 39297

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 116: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि राजीव हंसिनी से मिलता है और उसकी खूबसूरती की तारीफ करता है। लेकिन, जल्द ही उसे पता चलता है, कि यह कुहू नहीं बल्कि हंसिनी है। कुहू की असली सूरत को देखने के बाद राजीव का हस्ता चेहरा उतर जाता है और देव नारायण यह सब देखकर खुश हो जाता है। जल्दी ही राजीव कुहू के रंग को लेकर उसकी बेइज्जती करता है और कुहू से शादी तोड़ने की बात करता है, मगर यह सब बस हंसिनी का सपना था। असल में, राजीव कुहू के रंग से खफा है और हंसिनी भी उसे कुहू के खिलाफ भड़काती है। हंसिनी काफी हद तक राजीव से कुहू की बुराइयां करती है, जिसके बाद संजीव उसे अपने साथ लेकर चले जाता है। संजीव और हंसिनी में झगड़ा होने लगता है झगड़े के दौरान संजीव अपना आपा खो देता है, जिसके कारण वह हंसिनी पर हाथ उठा देता है। लेकिन, पीछे से राजीव आकर संजीव का हाथ पकड़ लेता है और उसे फटकार लगाता है।

राजीव हंसिनी की खूबसूरती की दोबारा तारीफ करता है, जिसे सुनने के बाद सभी लोग दंग रह जाते हैं। जबकि कुहू भगवान का आभार व्यक्त करने के लिए जाती रहती है, तभी दूसरी ओर से अवधेश एक बूढ़े व्यक्ति के भेष में हॉस्पिटल में दाखिल होता है। कुहू भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद हॉस्पिटल लौटती है, तो उसे पता चलता है, कि राजीव जबरजस्ती घर चले गया। डॉक्टर कुहू को राजीव की देखभाल करने की सलाह देते हैं, जिसके बाद वह भी घर के लिए रवाना हो जाती है। घर पहुंचने के बाद भी राजीव के दिमाग में कुहू का शक्ल दौड़ रहा है। वह घर के भीतर जाने के बजाय अपने बुलेट की और जाता है और बुलेट लेकर निकल जाता है। कुहू यह सब देखकर परेशान हो जाती है।

क्या कुहू और राजीव के रिश्ते में आएगी खटास? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।