Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: कुहू के रंग को देखकर परेशान हुआ राजीव

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 115: कुहू के रंग को देखकर दंग हुआ राजीव।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: कुहू के रंग को देखकर परेशान हुआ राजीव 39215

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 115: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि अवधेश को चकमा देकर कुहू अस्पताल पहुंचती है और सभी लोग कुहू को देखकर खुश हो जाते हैं। इसके अलावा डॉक्टरों द्वारा राजीव के ऑपरेशन को शुरू किया जाता है। जल्दी ही डॉक्टर की टीम बाहर आती है और वह सभी परिवार वालो को बताते हैं, कि राजीव का ऑपरेशन सफल हुआ। इस खुशखबरी को सुनकर सभी लोग झूम उठते हैं और सभी ईश्वर का शुक्रिया अदा करने लगते हैं। जल्दी ही संजीव की नजर सजी हुई हंसिनी पर जाती है। संजीव समझ जाता है, कि हंसिनी के दिमाग में कुछ पक रहा है। संजीव हंसिनी को अल्ट्रा साउंड के लिए लेकार जाने लगता है, मगर राजीव की आवाज से वह वापस वार्ड में लौट आता है।

डॉक्टर द्वारा राजीव के आंखो पर से पट्टियां खोली जाती है, जिसके बाद राजीव सभी को देखता है और गले मिलता है। लेकिन, राजीव की नजरे अभी- भी कुहू को खोज रही है। कुहू हंसिनी के पीछे खड़ी रहती है और राजीव को लगता है, कि हंसिनी ही कुहू है। वह हंसिनी को मिलता है और उसकी खूबसूरती की तारीफ करता है। लेकिन, जल्द ही उसे बता दिया जाता है, कि यह कुहू नहीं बल्कि हंसिनी है। कुहू की असली सूरत को देखने के बाद राजीव का हस्ता चेहरा उतर जाता है और देव नारायण यह सब देखकर खुश हो जाता है।

क्या राजीव की आंखो की रोशनी बनेगी कुहू के प्यार का हत्यारा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।