Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: सबूत के लिए कुहू ने उठाया बड़ा कदम, राजीव परेशान

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 101: सबूत के लिए कुहू ने उठाया बड़ा कदम।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: सबूत के लिए कुहू ने उठाया बड़ा कदम, राजीव परेशान 38534

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 100: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि पेन ड्राइव को हंसिनी चुरा लेती है, जिसका इल्जाम कुहू पर लगता है। राजीव और परिवार के बाकी सदस्य कुहू से पेन ड्राइव के बारे में सवाल करते हैं और उसे पेन ड्राइव वापस करने के लिए शाम तक का मोहलत देते हैं। बाद में, राजीव कुहू को कमरे में लेकर जाता और उसके साथ झगड़ा करता है। कुहू उसके सामने अपने सिन्दूर की कसमें भी खाती है, मगर राजीव उसकी बातो पर भरोसा नहीं करता है। कुहू और राजीव के बीच की दूरियों को देखकर मधु और हंसिनी बेहद खुश हैं।

जबकि कुहू अब फैसला करती है, कि वह किसी भी हालत में सबूत को खोज निकालेगी। कुहू प्रभा से मिलने जाती है, जहा उसके हाथो में दरवाजा लग जाता है। कुहू प्रभा से सवाल करती है, कि उन्हें यह सबूत कहा से मिला था, जिसके बाद प्रभा कुहू को उस शख्स का नंबर देती है। कुहू उस अनजान व्यक्ति को फोन करती है और उसे दोबारा सबूत देने के लिए अनुरोध करती है, जिसपर वह राजी हो जाता है। सबूत के लिए कुहू बताई गई जगह पर पहुंचती हैं, जहा पहले से ही प्रभा के शादी का विडियो चल रहा होता है। कुहू टीवी में से पेन ड्राइव निकालती है और तभी अचानक एक शख्स चेहरा ढके हुए उसके सामने आता है। कुहू उसका पीछा करती और वह उसके चेहरे से कपड़ा हटाती है। वह शख्स कोई और नहीं बल्कि अवधेश है, जिसे देखकर कुहू के होश उड़ जाते हैं। इसके अलावा घर पर कुहू के ना मिलने से सभी परेशान है और उसकी खोजबीन में जुटे है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।