Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: पारिवारिक उलझनों में उलझी कुहू

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 99: पारिवारिक उलझनों में उलझी कुहू।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: पारिवारिक उलझनों में उलझी कुहू 38383

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 99: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि शंभु और राजीव देव नारायण का काला सच सभी के सामने लाते हैं, जिसके बाद सभी देव नारायण से मुंह फेर लेते हैं। काफी आलोचनाओं का सामना करने के बाद देव नारायण फैसला करता है, कि वह चंदेल भवन को अलविदा कह देगा। हालांकि, टूटते परिवार को कुहू देख नहीं पाती है और वह घर में एक लकीर खींच देती है। वह सभी से अनुरोध करती है, कि देव नारायण अकेले उस पार रहेगा और बाकी के अन्य सदस्य इस तरफ पूरे परिवार के साथ रहेंगे। सभी लोग मिलकर फैसला करते हैं, कि कोई भी लकीर को पार नहीं करेगा।

घर में हो रहे हैं, हंगामे से मधु और हंसिनी खुश है और इंतजार कर रहे हैं, कि देव नारायण कब जेल जाएगा। इसके अलावा राजीव अपने बचपन के दिनों को याद करके भावुक होता है। जबकि दूसरी ओर देव नारायण को भी अपने किए हुए पर शर्मिंदगी महसूस होती है। वह नशे की हालत में समझ नहीं पाता है, कि उसे क्या करना है और गलती से उसके हाथो से कांच का जार फुट जाता है। कांच के टूटे हुए टुकड़ों पर देव का पैर जाता है और वह बुरी तरह से घायल हो जाता है। यह सब कुहू देखती रहती है और वह देव की मदद के लिए अपने ही द्वारा खींची गई लकीर को नॉंघ जाती है, जिसे मधु और हंसिनी देख लेती है। अब यह दोनों मिलकर कुहू के खिलाफ षडयंत्र रचते है।

अब कुहू के साथ क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।