Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: कुहू पर लगा चोरी का इल्जाम, घर में आईं पुलिस

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 100: कुहू पर लगा चोरी का इल्जाम।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: कुहू पर लगा चोरी का इल्जाम, घर में आईं पुलिस 38455

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 100: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि कांच के टूटे हुए टुकड़ों पर देव का पैर जाता है और वह बुरी तरह से घायल हो जाता है। यह सब कुहू देखती रहती है और वह देव की मदद के लिए अपने ही द्वारा खींची गई लकीर को नॉंघ जाती है, जिसे मधु और हंसिनी देख लेती है। देव नारायण अपने पिता की तस्वीर के सामने सच कबूलता है, कि यह गुनाह उसने नहीं बल्कि उसके पिता ने किया था। कुहू समझ जाती है, कि देव नारायण अपने सर अपने पिता का जुर्म ले रहा है। कुहू इस बारे में, देव नारायण से बात करती है, मगर देव नारायण उसपर बंदूक तान देता है और उसे यह सच छुपाने के लिए कहता है। जल्दी ही देव को अस्थमा का झटका लगता है, जिसे कुहू संभालने की कोशिश करती है।

सभी घर वालो के सामने कुहू लकीर के पार नजर आती है। जबकि राजीव देव नारायण की गिरफ्तारी के लिए राजीव पुलिस को घर पर बुला लेता है। पुलिस के आने के बाद राजीव सबूत के तौर पर पेन ड्राइव की खोज करता है, जिसे उसने अपने कमरे में रखा था। लेकिन, उस पेन ड्राइव को हंसिनी ने चुरा लिया है, जिसका इल्जाम कुहू पर लगता है। राजीव और परिवार के बाकी सदस्य कुहू से पेन ड्राइव के बारे में सवाल करते हैं और उसे पेन ड्राइव वापस करने के लिए शाम तक का मोहलत देते हैं।

क्या कुहू के सर से हटेगा इतना बड़ा कलंक? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।