Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: राजीव को जान से मारने के अपराध में घर से निकाली गई हंसिनी

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 92: राजीव के जिंदगी से बेदखल हुई कुहू।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: राजीव को जान से मारने के अपराध में घर से निकाली गई हंसिनी 37996

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 92: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि राजीव कुहू से वादा करता है, कि जब तक कुहू चाहेगी नहीं तब तक वह वंश को आगे बढ़ाने का सोचेगा भी नहीं। कुहू बातो ही बातो में राजीव से हादसे वाले दिन शराब पीने के बारे में पूछती है, जिसपर राजीव का मानना है, कि वह शराब को हाथ भी नहीं लगता है। कुहू समझ जाती है, कि यह सब किसी की योजना है, जो राजीव को जान से मारना चाहता है। कुहू घर में काम करने वाले से इस बारे में पूछती है, तो उसे पता चलता है, कि उस दिन कसरत के समय हंसिनी ने राजीव के लिए प्रोटीन शेक बनाया था। कुहू अब फैसला करती है, कि वह हंसिनी को इसके लिए सजा जरूर देगी।

घर में सभी लोग आरती करने के लिए जमा हुए होते है। इसके अलावा हंसिनी आरती लेकर तैयार रहती है और तभी अचानक कुहू हंसिनी से सारे सच के बारे में बात करने लगती है। वह परिवार के सामने काम करने वाली से गवाही दिलवाती है, कि उस दिन प्रोटीन शेक के साथ छेड़खानी हंसिनी ने ही किया था। जिसके बाद सभी लोग हंसिनी से गुस्सा हो जाते है। संजीव फैसला करता है, कि वह हंसिनी को हमेशा के लिए अपने जिंदगी से दूर कर देगा और उसे घर से भी निकाल देगा। हंसिनी यह सब जानकर हैरान और परेशान है।

एक नज़र नीचे डाले-

 

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।