Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: हंसिनी ने संजीव को करवाया गिरफ्तार, राजीव ने की क्लब में मस्ती

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 117: हंसिनी ने संजीव को करवाया गिरफ्तार।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: हंसिनी ने संजीव को करवाया गिरफ्तार, राजीव ने की क्लब में मस्ती 39348

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 117: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि राजीव घर के भीतर जाने के बजाय अपने बुलेट की और जाता है और बुलेट लेकर निकल जाता है। कुहू यह सब देखकर परेशान हो जाती है। कुहू राजीव को रोकने की खूब कोशिश करती है, मगर वह नहीं रुकता है। इसके अलावा कुहू उसका पीछा करती है, लेकिन राजीव बहुत आगे निकल जाता है। राजीव अपने पुराने दिनों को याद करते हुए, क्लब में जाता है, जहां उसे उसके पुराने दोस्त मिलते हैं। जबकि कुहू भी क्लब में घुसने की कोशिश करती है, लेकिन उसे अंदर एंट्री नहीं मिलती है। हालांकि, कुहू चोरी छिपे क्लब में दाखिल हो जाती है और वह राजीव पर नजर रखती है।

दूसरी ओर घर पर देव नारायण पूजा में बैठा रहता है और संभू अवधेश के बारे में सोचकर परेशान होता है। जल्दी ही शंभू के कानों में पुलिस के सॉयरन की आवाज जाती है और कुछ ही देर में पुलिस घर में आती। पुलिस के साथ खुशबू और हंसिनी भी रहते है। पुलिस परिवार को बताते हैं, हंसिनी का बच्चा गिर गया है और इसका कसूरवार उसने संजीव को घोषित किया है। इसके अलावा हंसिनी ने संजीव के खिलाफ घरेलू हिंसा का शिकायत भी दर्ज करवाया है, जिसके कारण पुलिस संजीव को गिरफतार करने आईं रहती है। यह सब देखने के बाद देव नारायण अपनी पूजा भंग करता है और सभी को घर से बाहर भेज देता है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।