Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: राजीव के लिए हंसिनी ने संजीव को दिया तलाक

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 118: राजीव के लिए हंसिनी ने संजीव को दिया तलाक।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: राजीव के लिए हंसिनी ने संजीव को दिया तलाक 39419

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 118: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि राजीव अपने दोस्तो के साथ क्लब में पार्टी करता रहता है, जिसे कुहू खिड़की से देखती है। राजीव एक लड़की के साथ रोमांटिक डांस करता है, जिसे देखकर कुहू हैरान रह जाती है। इसके अलावा कुहू राजीव के साथ डांस करने का सपना देखती है, जो जल्द ही टूट जाता है। कुहू राजीव को दवा देने की खूब कोशिश करती है, मगर गार्ड्स उसे ऐसा करने नहीं देते। जबकि दूसरी ओर हंसिनी ने संजीव के खिलाफ घरेलू हिंसा का शिकायत दर्ज करवाया है, जिसके कारण पुलिस संजीव को गिरफतार करने के लिए घर पर आईं है।

देव नारायण हंसिनी को शिकायत वापस लेने के लिए कहती हैं, मगर हंसिनी ऐसा करने के लिए एक शर्त रखती है। हंसिनी देव नारायण के सामने शर्त रखती है, कि संजीव की रिहाई के लिए हंसिनी और संजीव का तलाक करवाना होगा। देव नारायण दुविधा में पड़ जाता है और हंसिनी की शर्त को स्वीकार लेता है। वहीं क्लब में, कुहू अभी- भी राजीव को दवा खिलाने के फिराक में है। जल्दी ही राजीव बाहर आता है और कुहू उसे दवा खिलाती है। लेकिन, कुहू जैसे ही गाड़ी पर बैठने वाली होती है, वैसे ही राजीव की दोस्त आकर उसे घर छोड़ने के लिए कहती है। राजीव उस लड़की को घर छोड़ने जाता है, जबकि कुहू घर पहुंचकर राजीव का इंतज़ार करती है। कुहू के अलावा हंसिनी भी राजीव का इंतज़ार करती है और राजीव नशे में लतपथ होकर घर पहुंचता है, जिसे देखने के बाद कुहू के होश उड़ जाते हैं।

क्या हंसिनी राजीव को मोहित कर पाएगी? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।