Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: राजीव से लिपटी हंसिनी

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 131: राजीव से लिपटी हंसिनी ।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: राजीव से लिपटी हंसिनी 40323

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 131: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि संजीव हंसिनी के बारे में राजीव से सवाल करता है। इसके अलावा वह राजीव से यह भी कहता है, कि हंसिनी आज कल उसके साथ ज्यादा नजर आती है। संजीव के बातो पर राजीव चीड़ जाता है और कर्म की बात करने लगता है। राजीव का मानना है, कि संजीव ने भी उसके साथ गलत किया है, क्योंकि उसने खुद सुंदर हंसिनी के साथ शादी की और उसके गले कुहू को फंसा दिया। संजीव राजीव को बताता है, कि संजीव ने कुहू के तन की खूबसूरती के बजाए मन की खूबसूरती को देखा और उसके साथ राजीव की शादी करवाई। जबकि दूसरी ओर जान्हवी कुहू को झूठे बहाने से अपने पास बुलाती है और उससे दरवाजा खुलवाती है। जल्दी ही कुहू को राजीव आवाज लगाकर बुलाता है, जिसे देखने के लिए कुहू पहुंचती है। कुहू देखती हैं, कि राजीव अपने आंखो पर पट्टी बांध कर उससे बाचीत कर रहा है। इसके अलावा वह कुहू से उसके लिए कुछ मांगने के लिए कहता है, जिसपर कुहू सिर्फ उसकी खुशी मांगती है। कुहू जैसे ही राजीव का पट्टी हटाती है, राजीव का चेहरा उतर जाता है। वहीं देव नारायण को राजन वर्मा का कॉल आता है।वह देव को धमकी देते हुए कहता है, कि उसके घर में उसके आदमी है, जो देव नारायण के लिए मुसीबत बनेंगे। बस यही सुनने के बाद देव नारायण ख़ुशबू के कमरे में जाता है और उसपर बंदूक तान देता है। वह उसे उसके बेटे यानी अवधेश को वीडियो कॉल करने के लिए करता है। वीडियो कॉल पर देव अवधेश को धमकी देते हुए कहता है, कि अगर राजीव को कुछ हुआ तो उसको मां की इज्जत और जान दोनों जायेगी। दूसरी तरफ कुहू राजीव के लिए चाइनीज बनाती है और उसे छत पर बुलाती है। मगर हंसिनी अवधेश के साथ मिलकर राजीव को वीडियो कॉल करके कहती हैं, कि उसे कुछ बदमाशों ने किडनैप कर लिया है। बस यही सुनते ही राजीव हंसिनी को बचाने के लिए निकल जाता है, जिसे कुहू छत से देखती है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि राजीव हंसिनी की जान बचाने के लिए घर से निकल जाता है। कुहू का दिल टूट जाता है और वह अपने इंतजाम को ख़त्म करके नीचे आती है। नीचे आने के बाद संजीव और प्रभा उससे सवाल करते हैं, जिसके बाद कुहू राजीव का पक्ष लेती है। जबकि दूसरी ओर देव नारायण अपने कमरे में सोया रहता है और उसे पंखे से लटकी हुई लाश नजर आती हैं, जिसे देखकर वह घबरा जाता है। बाद में, वह देखता है, कि वह लाश नहीं बल्कि उसी का पुतला है। खुशबू अपने चाल पर खुश होती है, क्योंकि यह सब उसका ही कराया धराया था। वहीं राजीव हंसिनी की बताई गई जगह पर पहुंचता है, जहां वह देखता है, कि हंसिनी पानी में डुब रही है। वह तुरंत पानी में डुबकी लगाता है और हंसिनी को बाहर लेकर आता है। हंसिनी को बाहर लाने के बाद वह उसे उठाने की कोशिश करता है, मगर वह इस बात से अनजान है, कि यह सब उसकी चाल का एक हिस्सा है। हंसिनी उठते ही राजीव से लिपट जाती है और पीछे से कोई उन दोनों की तस्वीरे खींच लेता है। हंसिनी कई बार ऐसा करती है और तस्वीरें खींचवाती है। राजीव को इस बारे में कोई भी अंदाजा नहीं है, कि वह एक बड़ी मुसीबत में फंसने वाला है। हंसिनी को ठीक से रखने के लिए वह उसे पास मौजूद एक झोपड़ी में लेकर जाता है। वहीं दूसरी ओर कुहू राजीव का इंतजार कर रही है।

आपको क्या लगता है? अब आगे कौनसा ड्रामा होगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।