Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: राजीव पर हुआ जानलेवा हमला, गंभीर रूप से हुआ घायल

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 89: राजीव पर हुआ जानलेवा हमला।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: राजीव पर हुआ जानलेवा हमला, गंभीर रूप से हुआ घायल 37847

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 89: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि हंसिका और देव नारायण मिलकर कुहू और राजीव के बीच झगड़ा पैदा करते हैं। राजीव को ऐसा लगता है, कि कुहू उसके लाचारी से नफरत करती है और साथ ही वह गलतफहमी का शिकार भी हो गया है। राजीव फैसला करता है, कि वह कुहू के जिंदगी से दूर चला जाएगा। कुहू राजीव को रोकने की खूब कोशिश करती हैं, मगर राजीव उसे कमरे में धक्का देकर चला जाता है। कुहू राजीव के जाने के दुख से बेहोश हो जाती है। राजीव को पूरा परिवार भी रोकने की खूब कोशिश करता है, लेकिन वह किसी की भी बातो को नही मानता। जबकि दूसरी ओर हंसिका और देव नारायण अपनी योजना के सफल होने पर जश्न मनाते हैं।

परंतु, हंसिका का मन अभी तक भरा नहीं है और फिर से एक नई चाल चलती है। हंसिका राजीव के प्रोटीन शेक में शराब मिला देती है, जिसे पीने के बाद राजीव नशे में चूर हो जाता है। नशे में धूत राजीव अपने पिता के पास जाता है और उसे पकड़कर रोने लगता है। बाद में, वह घर से निकाल जाता है, जहा वह कुछ लोगो के साथ झगड़ा कर लेता है। सभी से झगड़ने के दौरान उसपर पत्थर से हमला किया जाता है और राजीव बुरी तरह से घायल हो जाता है। कुहू को जैसे ही होश आता है, वह राजीव की खोज में निकल जाती है। राजीव रोड़ पर बेहोशी की हालत में पड़ा है, जिसकी तरफ तेज रफ्तार ट्रक आ रही है। कुहू मौके पर पहुंचती हैं और राजीव को बचाती है, मगर बचाव के दौरान राजीव का सर पत्थर से टकरा जाता है और उसकी हालत और गंभीर हो जाती है।

क्या राजीव ठीक है? आपको क्या लगता? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।