Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: अवधेश ने रुकवाया राजीव के आंखो का ऑपरेशन

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 110: अवधेश ने रुकवाया राजीव के आंखो का ऑपरेशन।
Tose Nainaa Milaai Ke Spoiler: अवधेश ने रुकवाया राजीव के आंखो का ऑपरेशन 39003

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 109: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि डॉक्टर देव नारायण को खुशखबरी सुनाता है, कि आंखो के पुतलियों का इंतजाम हो गया है और अब राजीव दोबारा अपनी आंखो से दुनिया देख सकेगा। बस यही सुनते ही देव नारायण बेहद खुश हो जाता है। राजीव अपने आंखो को लेकर भावुक हो जाता है, जिसके बाद संजीव कुहू को राजीव की पुरानी कहानियां बताता है। संजीव के जाने के बाद कुहू और राजीव के बीच प्यारी- प्यारी बातें होती है और वे दोनों एक रोमांटिक पल को साझा करते हैं। लेकिन, जल्दी ही राजीव के सर में दर्द होना शुरू हो जाता है और उसके नाक से खून बहने लगता है, जिसके कारण उसका इलाज शुरू किया जाता है।

जबकि दूसरी ओर हंसिनी अवधेश को हॉस्पिटल की पूरी कहानी बताती हैं, जिसके बाद अवधेश आंखों को दान करने वाले का पता निकालता है। हंसिनी डॉक्टर से टकराती है और दान करने वाले के बारे में जानकारी निकालती है। राजीव को पुतलियां दान करने वाली कोई और नहीं बल्कि उस औरत की बेटी है, जिसने देव नारायण के वंश को खत्म होने का श्राप दिया था। डॉक्टर द्वारा पूरे परिवार को बताया जाता है, कि अब ऑपरेशन नहीं हो पाएगा, क्योंकि दानकर्ता ने आंखे देने से इंकार कर दिया है। कुहू उस औरत के बारे ने जानकारी निकालती है और उनसे आंखें दान करने का अनुरोध करती है। लेकिन, वह नहीं मानती है।

क्या राजीव के आंखो का ऑपरेशन हो पाएगा? अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।