Tose Nainaa Milaai Ke: कुहू के सामने आई रिया की हकीकत

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 216: कुहू के सामने आई रिया की हकीकत।
Tose Nainaa Milaai Ke: कुहू के सामने आई रिया की हकीकत 44958

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 216: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि घर में रिया के आने से पूरा परिवार परेशान है और रिया भी अब कुहू और राजीव को अलग करने की योजना में है। रिया अपनी चाल से कुहू और राजीव के बेडरूम को अलग कर देती है। इसके अलावा वह कुहू के मंगलसूत्र को भी छुपा देती हैं, जिसके कारण कुहू बेहद परेशान हो जाती है। रिया सभी के सामने राजीव द्वारा उसे अतीत में दिए ब्रेसलेट दिखाती है और कहती हैं, कि उसने राजीव के तोहफे को आजतक संभलकर रखा है। लेकिन, राजीव के यह सब से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

जल्दी ही कुहू (सुप्रिया कुमारी) अपना मंगलसूत्र खोजते हुए घायल हो जाती हैं, जिसके कारण
राजीव (विशाल गांधी) परेशान हो जाता है। राजीव और कुहू के प्यार को देखकर रिया फिर से चिढ़ जाती है। इसके अलावा घर में पंडित जी आते हैं और वह पूजा शुरू करने के लिए कहते हैं। हालांकि, जब उन्हें पता चलता है, कि कुहू ने अपना मंगलसूत्र कहीं घूमा दिया है, तो वह कहते हैं, कि कुहू इस पूजा में नहीं बैठ सकती है। पंडित जी कुहू को अपना मंगलसूत्र खोजने के लिए 20 मिनट का समय देते हैं। जबकि रिया प्रभा से पूजा के लिए प्रसाद बनाने में हाथ बटवाने की कोशिश करती हैं, जिसे प्रभा मना कर देती है। रिया जब नाराज होकर जाने लगती हैं, तो उसके कपड़े से कुहू का मंगलसूत्र गिर जाता है। कुहू यह सब देखकर सब कुछ समझ जाती है।

अब क्या करेगी कुहू? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।