Tose Nainaa Milaai Ke: देव-खुशबू के रिश्तों के सच से राजीव हुआ परेशान, अवधेश के साथ हुई लड़ाई

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 187: देव नारायण और खुशबू के रिश्ते के सच से राजीव हुआ परेशान
Tose Nainaa Milaai Ke: देव-खुशबू के रिश्तों के सच से राजीव हुआ परेशान, अवधेश के साथ हुई लड़ाई 43308

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 187: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि कुहू घर पर तोड़फोड़ करती है और प्रभा- भूमि से कहती हैं, कि उसने हंसिनी का कत्ल किया है। जबकि दूसरी ओर राजीव और संजीव अवधेश को बात करने के लिए बुलाते हैं। वे दोनों उसे बताते हैं, कि कोई कुहू को फंसाना चाहता है, जिसे सुनकर अवधेश दंग रह जाता है। अवधेश इस बारे में, सोचता है, कि इन सबके पीछे किसका हाथ होगा। राजीव का मानना है, कि रवि या हंसिनी यह सब कर रही है। जल्दी ही दरोगा आता है और राजीव उससे कुछ सवाल जवाब करता है। जल्दी ही उन्हें उस शख्स का अज्ञात नंबर मिलता है, जिससे उन्हें बार-बार मेसेज आ रहा था।

दरोगा जाते-जाते राजीव से एक सवाल के जवाब की फरमाइश करता है। दरोगा राजीव से पूछता है, कि उसने कुहू के साथ किस मजबूरी में शादी की थी, क्योंकि राजीव और कुहू की जोड़ी जरा सा भी नहीं मिलती। यह सब सुनकर संजीव और अवधेश दरोगा को फटकार लगाते हैं। लेकिन, दरोगा जाते-जाते राजीव को खुशबू और देव नारायण के रिश्तों का सच भी बताकर जाता है, जिसे सुनकर राजीव दंग रह जाता है। राजीव अवधेश से इस बारे में सवाल करता है और वह उसपर आरोप लगता है, कि उसने इतना बड़ा सच उससे छुपाया। बातों-बातों में उन दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। जबकि दूसरी ओर प्रभा और शंभू देव नारायण को घर से निकलने के लिए कहते हैं। कुहू देव नारायण को रोकने की कोशिश करती है और वह इसकी वजह पूछती है। शंभू और प्रभा कुहू से देव नारायण और खुशबू के नाजायज संबंध का सच छुपाने का फैसला करते है। लेकिन, खुशबू नीचे आकर कुहू को पूरा सच बताने की योजना में है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।