Tose Nainaa Milaai Ke: विराज द्वारा रंगे हाथ पकड़ी गई कुहू, राजीव परेशान

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 213: रंगे हाथ पकड़ी गई कुहू।
Tose Nainaa Milaai Ke: विराज द्वारा रंगे हाथ पकड़ी गई कुहू, राजीव परेशान 44784

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 212: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि कुहू बूढ़ी नौकरानी बनकर विराज घर में जाती है और रिया से मिलती है। इसके अलावा राजीव विराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर उसे पुलिस स्टेशन बुलाता है। वहीं कुहू रिया से विराज के खिलाफ गवाही दिलवाती है और उसका वीडियो रिकॉर्ड करती है। हालांकि, विराज अपना पिस्तौल घर पर ही भूल जाता है और वह दोबारा घर पर लौटता है। विराज को शक हो जाता है, कि घर में कोई है। लेकिन, राजीव बेहद चतुराई से कुहू को विराज से दूर करता है।

राजीव विराज को फोन करके उकसाता है और उसे पुलिस स्टेशन बुलाता है। वहीं कुहू भी विराज के घर में कैमरे फीट कर देती है और वह रिया से कहती हैं, कि अगर विराज उसके साथ बदसलूकी करेगा, तो वह सब रिकॉर्ड हो जाएगा। कुहू अपना काम निपटाकर अवधेश के साथ निकलने लगती हैं, तभी अचानक सामने से विराज आ जाता है। विराज और कुहू आमने-सामने आ जाते हैं, जिसकी खबर राजीव को लगती है। राजीव यह सब जानने के बाद कुहू के लिए परेशान हो जाता है।

खैर, दोस्तो आप सभी को क्या लगता है? अब आगे क्या होगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।