Tose Nainaa Milaai Ke: विराज त्यागी के सामने आई कुहू

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 200: विराज त्यागी के सामने आई कुहू।
Tose Nainaa Milaai Ke: विराज त्यागी के सामने आई कुहू 43979

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 199: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि कुहू रिया को बताती हैं, कि होलिका दहन के दौरान राजीव से अपने प्यार का इजहार करेगी। रिया फैसला करती है, कि कुहू को होलिका के लिए वह खुद उसे तैयार करेगी। होलिका दहन का समय आता है और कुहू भी सज-धज जाती है। कुहू रिया को लेकर भागने लगती हैं, तभी अचानक पुलिस की गाड़ी की आवाज आती है। इस आवाज से रिया घबरा जाती है और कुहू समझ जाती हैं, कि रिया ने जरूर कोई बड़ा अपराध किया है। कुहू रिया को माफ नहीं करना चाहती हैं, मगर रिया कुहू के पैर पकड़ लेती है और वह उसे पुलिस से छुपाने की मांग करती है।

कुहू रिया को छुपाने के खिलाफ है, जिसके कारण रिया एक बड़ा कदम उठाती है और वह कांच से अपने हाथों की नशे काटने की धमकी देती हैं। कुहू रिया की ऐसी हरकत से परेशान हो जाती है और उसे पुलिस से छुपाने के लिए सहमत हो जाती है। दूसरी ओर पूरा चंदेल परिवार डीएसपी विराज त्यागी को देखकर दंग रह जाता है, मगर राजीव नहीं है। दरअसल, राजीव पहले से विराज को जनता है और वह विराज को रोकने की कोशिश करता है। विराज सभी घर वालो को बताता है, कि उसे हंसिनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली है, जिसके कारण वह जांच पड़ताल करने आया है। हालांकि, राजीव उसे रोकने की कोशिश करता है और वह कुहू को इस मामले से दूर रहने की सलाह देता है। विराज कुहू को देखकर खुश होता है और वह फैसला करता है, कि वह जो लेने आया है, उसे अपने साथ लेकर ही जाएगा।

अब देखना यह दिलचस्प होगा, कि विराज क्या लेने के लिए चंदेल भवन आया है? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।