Tose Nainaa Milaai Ke: विराज के कारण कुहू और राजीव के रिश्तों में आईं खटास

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 203: विराज के कारण कुहू और राजीव के रिश्तों में आईं खटास।
Tose Nainaa Milaai Ke: विराज के कारण कुहू और राजीव के रिश्तों में आईं खटास 44120

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 203: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि डीएसपी विराज त्यागी कुहू को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाता है, जहां कुहू उसके सवालों का डटकर सामना करती है। कुहू के जाने के बाद राजीव विराज को कुहू के आरोपों को तोड़ने वाले पेपर दिखाता है, जिसे विराज देखता है। हालांकि, विराज राजीव से कुहू और उसके रिश्तों के बारे में पूछता है। जब राजीव विराज को बताता है, कि कुहू उसकी पत्नी है, तो वह राजीव पर हंसने लगता है।

विराज राजीव से कहता है, कि वह कुहू से किसी मजबूरी में रिश्ता निभा रहा है। इसके अलावा वह राजीव को काफी उकसाता भी है और आखिर में, राजीव भी स्वीकार कर लेता है, कि वह कुहू के एहसानों तले दबा हुआ है। हालांकि, राजीव इस बात से अनजान है, की कुहू में उसकी बातों को सुन लिया है। कुहू और राजीव घर पर आते हैं और कुहू फैसला करती हैं, कि वह राजीव के साथ होली नहीं मनाएगी। राजीव कुहू को समझाने की कोशिश करता है, कि उसने विराज के उकसाने पर इतना कुछ बोल दिया था। लेकिन, कुहू उससे कहती हैं, कि उनका रिश्ता मजबूरी का रिश्ता है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।