Tose Nainaa Milaai Ke: हंसिनी के चाल में फिर फंसी कुहू, राजीव हुआ गुस्सा

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 165: हंसिनी के चाल में फिर फंसी कुहू।
Tose Nainaa Milaai Ke: हंसिनी के चाल में फिर फंसी कुहू, राजीव हुआ गुस्सा 42039

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 165: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि कुहू राजीव और चंदेल परिवार से मिलने के लिए जेल जाती है और उन्हें सबूत वाला विडियो दिखाती हैं, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। हालांकि, राजीव का मानना है, कि कुहू की मेहनत बेकार नहीं गई, क्योंकि उस वीडियो के जरिए उन्हें एक अहम गवाह मिल गया है। वह गवाह कोई और नहीं बल्कि खुद जान्हवी का प्रेमी रवि है। राजीव कुहू से कहता है, कि उसे रवि से गवाही दिलवानी पड़ेगी, जिससे चंदेल परिवार जेल से बाहर आ सके।

कुहू अवधेश को रवि की गवाही का काम सौंपती है और खुद भी चंदेल परिवार की रिहाई के बारे में सोचने लगती है। रवि को उसके पिता जयवंत द्वारा कमरे में कैद कर लिया जाता है, जिसके कारण वह अवधेश से नहीं मिल पाता है। जेल में भूमि की तबियत बिगड़ जाती हैं, जिसके बाद कुहू परिवार वालों से कहती हैं, कि परिवार की रिहाई के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है। वह उन्हें हंसिनी की मांग बताती है। हंसिनी चंदेल भवन को अपने नाम करवाने की मांग करती हैं, जिसे परिवार मजबूरन मान लेता है। कुहू हंसिनी को चंदेल भवन के पेपर के बदले परिवार की रिहाई की कागजात लेती है। हालांकि, उसे पुलिस स्टेशन जाकर पता चलता है, कि हंसिनी ने सिर्फ प्रभा और भूमि की रिहाई करवाई है। देव नारायण और खुशबू कुहू पर आरोप लगते हैं, कि यह भी हंसिनी से मिली हुई है, जिसके कारण राजीव भी कुहू से गुस्सा हो जाता है। जबकि दूसरी ओर अवधेश रवि को बंदूक की नोक पर अपने साथ लेकर जाता है।

क्या कुहू चंदेल परिवार को रिहा करवा पाएगी? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।