Tose Nainaa Milaai Ke: खुशबू ने किया चंदेल भवन पर कब्जा, वसीयतनामे को किया आग के हवाले

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 188: खुशबू ने किया चंदेल भवन पर कब्जा।
Tose Nainaa Milaai Ke: खुशबू ने किया चंदेल भवन पर कब्जा, वसीयतनामे को किया आग के हवाले 43369

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 188: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि राजीव को खुशबू और देव नारायण के रिश्तों का सच पता चलता हैं, जिसके कारण वह परेशान हो जाता है। राजीव अवधेश से इस बारे में सवाल करता है और वह उसपर आरोप लगता है, कि उसने इतना बड़ा सच उससे छुपाया। बातों-बातों में उन दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। जबकि दूसरी ओर प्रभा और शंभू देव नारायण को घर से निकलने के लिए कहते हैं। कुहू देव नारायण को रोकने की कोशिश करती है और वह इसकी वजह पूछती है। शंभू और प्रभा कुहू से देव नारायण और खुशबू के नाजायज संबंध का सच छुपाने का फैसला करते है। लेकिन, खुशबू नीचे आकर कुहू को पूरा सच बताने की योजना में है। खुशबू बातों ही बातो में कुहू को सच बताती हैं और वह सभी परिवार वालो को खुद की शादी की झलक दिखाती है।

सभी लोग देव नारायण और खुशबू की शादी की वीडियो से दंग रह जाते हैं। जबकि राजीव तालियां बजाते हुए घर में एंट्री करता है। वह देव नारायण से सारे रिश्तें तोड़ देता है और खुद को अनाथ घोषित करता है। इसके अलावा प्रभा देव नारायण और खुशबू को घर से बाहर निकलने के लिए कहती है। हालांकि, खुशबू प्रभा से कहती हैं, कि इस घर की मालकिन वह है। दरअसल, खुशबू ने रात में प्रभा के कमर से घर की सारी चाभीयां चुरा ली थी। इसके अलावा वह घर के सारे वसीयतनामों को भी आग के हवाले कर देती है। यह सब देखकर घर वाले और भी ज्यादा परेशान हो जाते हैं।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।