Tose Nainaa Milaai Ke: हंसिनी की चाल पड़ी उल्टी, घर से बेघर होने की आईं नौबत

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 170: हंसिनी की चाल पड़ी उल्टी।
Tose Nainaa Milaai Ke: हंसिनी की चाल पड़ी उल्टी, घर से बेघर होने की आईं नौबत 42305

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 169: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि हंसिनी पूरे परिवार वालों को धमकाते हुए घर से बेघर करने की कोशिश करती है। वह दावा करती हैं, कि चंदेल भवन की मालकिन हंसिनी है। हालांकि, संजीव और देव नारायण उसे कानून समझाते हुए कहते हैं, कि हंसिनी को घर का 1 तिहाई हिस्सा दिया गया है और इसके अलावा भी घर में प्रभा और शंभू हक बचा हुआ है। देव हंसिनी से कहता है, कि उसने उसके खिलाफ जबरन कब्जे का मुकदमा दायर कर दिया है, जिसके कारण वह कभी- भी हवालात जा सकती है।

हंसिनी खुद को कानूनी पचड़ों में फंसता देख परेशान हो जाती है और सभी घर वालों को धमकाती है। जबकि दूसरी ओर राजीव भगवान से माफी मांगता है, कि उसने कुहू के प्यार को कभी भी स्वीकार नहीं किया। इसके साथ वह यह भी कबूल करता है, कि वह कुहू से प्यार नहीं करता है, बस उसे उसके लिए हमदर्दी है। वहीं घर में, देव नारायण हंसिनी को घर से बेघर करने की कोशिश करता है, जिसे कुहू रोक लेती है। कुहू का मानना है, कि मुकदमा अदालत में है और हंसिनी को बेघर करने से परिवार मुसीबत में फंस सकता है। सभी लोग फैसला करते हैं, कि हंसिनी घर में रहेगी, मगर वह खुद का काम खुद करेगी।

क्या हंसिनी दोबारा चंदेल परिवार के खिलाफ कोई साजिश रचेगी? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।