Tose Nainaa Milaai Ke: हंसिनी की लाश हुई गायब

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 181: हंसिनी की लाश हुई गायब।
Tose Nainaa Milaai Ke: हंसिनी की लाश हुई गायब 42904

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 181: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि जान्हवी अपने इस काले सच को छुपाने के लिए भूमि की मदद लेती है और उसे कसम देती हैं, कि वह यह राज किसी को न बताए। राजीव भी कुहू को बेहोशी की हालत में घर पर लेकर आ जाता है। जबकि देव नारायण राजीव से हंसिनी की मौत के बारे में सवाल करता है, मगर राजीव उसके सवालों के जवाब देने से बचता है। देव नारायण और खुशबू लगातार इस योजना पर काम कर रहे हैं, उन्हें उनकी दौलत वापस कैसे मिले?

वहीं दूसरी ओर पुलिस वाले उस पहाड़ पर जाकर चप्पा-चप्पा छान मारते हैं और हंसिनी की लाश को खोजते हैं। पुलिस वालो को न कोई सबूत और नहीं ही हंसिनी की लाश मिलती है। संजीव और अवधेश उन्हें यह सब करते हुए देखते है और उन्हें लगता है, कि यह काम एक दूसरे ने किया है। लेकिन, जल्दी ही दोनों के सामने सच आता है, कि इन दोनों में से किसी ने भी हंसिनी के लाश को ठिकाने नहीं लगाया है। खुशबू सच के तह तक जाने के लिए जान्हवी के पास जाती है और उससे हंसिनी की मौत के बारे में बात करती हैं। वह देव नारायण से कहती हैं, कि उसे कुहू के खिलाफ गवाही देने वाली मिल गई है। जल्दी ही अवधेश, संजीव और राजीव मिलते हैं। अवधेश और संजीव राजीव से हंसिनी के लाश के बारे में सवाल करते हैं, उनका मानना है, कि राजीव ने कुहू को बचाने के लिए ऐसा किया है। लेकिन, राजीव उन्हें बताता है, कि उसने भी ऐसा कुछ भी नहीं किया है। अब इन तीनों इस बात में फंस गए हैं, कि आखिर हंसिनी लाश गई कहा?

आपको क्या लगता है? अब आगे क्या होगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।