Tose Nainaa Milaai Ke: हंसिनी ने छीना कुहू का सुहाग, फिर होगी राजीव की शादी

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 166: हंसिनी ने छीना कुहू का सुहाग।
Tose Nainaa Milaai Ke: हंसिनी ने छीना कुहू का सुहाग, फिर होगी राजीव की शादी 42094

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 165: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि हंसिनी ने बेहद चालाकी से सिर्फ प्रभा और भूमि की रिहाई करवाई है। देव नारायण और खुशबू कुहू पर आरोप लगाते हैं, कि कुहू भी हंसिनी से मिली हुई है, जिसके कारण राजीव भी कुहू से गुस्सा हो जाता है। जबकि दूसरी ओर अवधेश रवि को बंदूक की नोक पर अपने साथ लेकर जाता है। सभी लोग कुहू को इस मसले से दूर रहने की सलाह देते हैं। कुहू हंसिनी से दोबारा भिड़ने जाती हैं, जहां हंसिनी उसके सामने एक और शर्त रखती है। हंसिनी इस बार कुहू से शर्त के रूप में उसका सुहाग यानी राजीव को मांगती हैं, जिसे सुनकर कुहू भड़क जाती है और दोनों के बीच काफी तीखी बहस होती है। जल्दी ही कुहू को अवधेश का कॉल आया है, जो उसे बताता है, कि रवि उसके कब्जे में है।

कुहू और अवधेश मिलकर रवि को गवाही के लिए तैयार करते हैं और रवि पुलिस स्टेशन गवाही देने के लिए जाता है। हालांकि, हंसिनी दोबारा चाल चलते हुए रवि को खबर देती हैं, कि उसने जान्हवी की रिहाई करवा दी और अब वह चंदेल परिवार के लिए गवाही न दे। रवि पुलिस स्टेशन में जाकर गवाही देने से इंकार कर देता है और वह कुहू पर आरोप लगाता है, कि उसने उसे झूठा गवाही देने के लिए उसपर दबाव डाला है। जल्दी ही हंसिनी का कॉल आता है, जिसे राजीव सुनाता है। हंसिनी अपनी शर्त राजीव को सुनाती है, जिसके लिए राजीव मंजूर हो जाता है। हंसिनी खुशी से शादी की तैयारी करते हुए पुलिस स्टेशन आती है और रिहाई के कागजात राजीव को दिखाती है। लेकिन, हंसिनी राजीव के सामने शर्त रखती है, कि जैसे- जैसे शादी की रश्मे आगे बढ़ेगी, वैसे- वैसे चंदेल परिवार के लोगों को रिहाई मिलेगी। यह सब देखकर कुहू टूट जाती है और वह रोने लगती है।

अब देखना यह दिलचस्प होगा, कि क्या कुहू हंसिनी और राजीव की शादी को रोक पाएगी? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।