Tose Nainaa Milaai Ke: हंसिनी और राजीव की शादी की रस्में हुई शुरू, कुहू परेशान

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 167: हंसिनी और राजीव की शादी की रस्में हुई शुरू।
Tose Nainaa Milaai Ke: हंसिनी और राजीव की शादी की रस्में हुई शुरू, कुहू परेशान 42149

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 167: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि हंसिनी राजीव के सामने शर्त रखती है, कि जैसे- जैसे शादी की रश्मे आगे बढ़ेगी, वैसे- वैसे चंदेल परिवार के लोगों को रिहाई मिलेगी। यह सब देखकर कुहू टूट जाती है और वह रोने लगती है। हंसिनी अपने साथ राजीव को लेकर निकल जाती हैं, जिसे देखकर कुहू परेशान हो जाती है। कुहू मंदिर में जाकर रोने लगती है और राजीव की शादी को रोकने के लिए कोई रास्ता खोजती है।

जल्दी ही राजीव और हंसिनी शादी वाली जगह पर पहुंचते हैं, जिसे देखकर कुहू भावुक हो जाती है। हंसिनी कुहू को जलाने के लिए राजीव का हाथ पकड़ती है और उसे अपने साथ लेकर जाती है। अवधेश राजीव और हंसिनी की तस्वीर को जयवंत को भेजकर उसे भड़काने की कोशिश करता है, मगर राजन वर्मा जयवंत को मौत के घाट उतारकर अवधेश की योजना पर पानी फेर देता है। जबकि दूसरी ओर जेल में सभी लोग कुहू और राजीव की जिंदगी के बारे में सोच- सोचकर परेशान होते रहते है। हंसिनी और राजीव की अदालती शादी की रस्में शुरू होती है और कुहू उन्हें जयमाला देती है। कुहू यह सब देखकर टूट चुकी है और उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है।

क्या कुहू आंखो के सामने राजीव हंसिनी का हो जाएगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।