Tose Nainaa Milaai Ke: कुहू और हंसिनी में हुई लड़ाई

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 134: कुहू और हंसिनी में हुई लड़ाई।
Tose Nainaa Milaai Ke: कुहू और हंसिनी में हुई लड़ाई 40432

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 134: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि राजीव और हंसिनी रात गुजार कर घर लौटते है, तो सभी का पारा चढ़ जाता है। सभी लोगो के पास पहले ही तस्वीर पहुंच गई रहती हैं, जिससे सभी राजीव और हंसिनी से सवाल करते हैं। जल्दी ही संजीव आता है और वह हंसिनी को चरित्र पर सवाल उठाता है, जिसपर राजीव भड़क जाता है। दोनों भाइयों के बीच लड़ाइयां इतनी बढ़ जाती हैं, कि दोनों एक दूसरे का कॉलर पकड़ लेते हैं और एक दूसरे को खरी खोटी सुनाने लगते हैं। राजीव संजीव पर आरोप लगता है, कि उसने उसे धोका दिया है, जिसके कारण उसकी शादी कुहू से हुई है। उसका मानना है, कि संजीव ने कभी- भी उसे कुहू की सच्चाई नहीं बताई। यह सब बाते सुनने के बाद संजीव भड़क जाता है और वह राजीव को खुदगर्ज घोषित करता है। संजीव उससे कहता है, कि राजीव ने कभी- भी कुहू की अच्छाईयां नहीं देखी। काफी हंगामा और ड्रामा के बाद कुहू बाहर आती है और वह रोते हुए कमरे में जाती है।

राजीव कुहू के पीछे कमरे में जाता है और उससे कहता है, कि उसे उसकी सच्चाइयां पता चली है या नहीं? इसके बाद राजीव कुहू को खुद से अलग होने के लिए कहता है, जिसके बाद कुहू राजीव का हाथ पकड़कर उसे नीचे लेकर आती है। नीचे लाने के बाद संजीव दोबारा राजीव पर तंज कसते हुए कहता है, कि गलती राजीव करे और सजा कुहू भुगते। इसके अलावा उसका यह भी कहना है, कि राजीव कुहू से अलग होकर खुद रंगरलियां मनाना चाहता है। यह सब सुनने के बाद कुहू सभी को शांत करवाती है और वह सभी से कहती हैं, कि उसे राजीव पर पूरा भरोसा है। राजीव और हंसिनी के बीच कुछ भी ग़लत नहीं हुआ है, ऐसा कुहू का मानना है। इसके बाद कुहू सभी से कहती हैं, कि अगर राजीव को किसी ने कुछ कहा, तो वह इस परिवार से रिश्ता तोड़ देगी। अगले दिन कुहू किचन में खाना बनाती रहती हैं, तभी हंसिनी खाने में हाथ डालने की कोशिश करती हैं, जिसे कुहू रोक देती है। हंसिनी यह सब देखकर चीड़ जाती है और कुहू को मारने के लिए हाथ उठाती है, मगर अब कुहू भी हंसिनी के लिए तैयार हो गई है और वह उसके हाथ को पकड़ लेती है। कुहू हंसिनी को धमकी देती हैं, जिसे सुनकर हंसिनी हैरान है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।