Tose Nainaa Milaai Ke: नकली शादी बौखलाई हंसिनी ने चंदेल परिवार को किया बेघर

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 169: नकली शादी बौखलाई हंसिनी ने चंदेल परिवार को किया बेघर।
Tose Nainaa Milaai Ke: नकली शादी बौखलाई हंसिनी ने चंदेल परिवार को किया बेघर 42241

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 169: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि हंसिनी को पता चलता है, कि उसकी शादी नकली थी और यह सब राजीव की चाल थी। दरसअल, राजीव ने अपने लोगो के साथ मिलकर इस योजना को अंजाम दिया था, जिसे जानने के बाद हंसिनी के होश उड़ जाते हैं। हंसिनी मैरिज कोर्ट को खोजती है, मगर वह असल में एक तबेला रहता है। हंसिनी राजीव से कहती हैं, कि वह बहुत बड़ी गलती कर रहा है। इसके अलावा वह उसे कुहू के रंग को लेकर भी बाते करती हैं, जिसे सुनकर राजीव भी परेशान हो जाता है। वह राजीव से कहती हैं, कि उसे कुहू से प्यार नहीं है। जबकि दूसरी ओर अवधेश पूरे चंदेल परिवार को कुहू का कसूरवार घोषित करता है। लेकिन, कुहू उसे उसके परिवार के मामलों से दूर रहने की सलाह देती है।

खुशबू और देव नारायण का मानना है, कि अब कुहू को उन्हें घर से बेघर कर देना चाहिए। हालांकि, बाद में वह यह अहम फैसला राजीव के भरोसे छोड़ देते हैं। राजीव हंसिनी को छोड़ कर अपनी गाड़ी लेकर निकलता है। हंसिनी उसके कार के सामने आ जाती है और दोबारा उसे कुहू के खिलाफ भड़काती है। हंसिनी चंदेल भवन पहुंचकर सभी लोगो को अपनी नकली शादी के बारे में बताती है। कुहू उसकी नकली शादी की बात सुनकर खुश हो जाती है। परन्तु, हंसिनी कुहू को धमकी देती हैं, कि वह उसे कभी माफ नहीं करेगी। इसके साथ ही हंसिनी पूरे परिवार वालो को घर से बाहर निकलने के लिए कहती हैं, क्योंकि अब चंदेल भवन की नई मालकिन हंसिनी है।

क्या खुद के घर से बेघर होगा चंदेल परिवार?आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।