Tose Nainaa Milaai Ke Episode 345 Spoiler: राजीव ने परिवार के सामने कुहू के लिए किया अपने प्यार का इज़हार

Tose Nainaa Milaai Ke Today Episode 21 August 2024: शो के आने वाले एपिसोड में, राजीव सभी के सामने कुहू के लिए अपने प्यार का इज़हार करता है।
Tose Nainaa Milaai Ke Episode 345 Spoiler: राजीव ने परिवार के सामने कुहू के लिए किया अपने प्यार का इज़हार 51252

Tose Nainaa Milaai Ke Today Episode: दंगल चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के में दमदार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां आप सभी देखेंगे कि कनक को दर्द होने पर कुहू को तकलीफ होती हैं, जिसे देखकर खुशबू परेशान होती है। खुशबू इस बारे में हंसिनी को बताती हैं, मगर वह इस बात को अनसुना करती है। जल्दी ही घर में संजीव अपने प्यार के साथ एंट्री करता है, जिसके कारण घर में हंगामा होता है। इसी बीच कनक को हंसिनी के कारण चोट लग जाती हैं, जिसके चलते कुहू को तकलीफ होती है। हंसिनी 2-3 बार कनक को दर्द देकर देखती है, कि सच में कुहू को तकलीफ हो रही है या नहीं? और आखिर में उसे पता चलता है, कि कनक के दर्द का एहसास कुहू को होता है। हंसिनी घबरा जाती है, कि कहीं कुहू को पता न चल जाए, कि कनक भी कुहू की ही बेटी है।

बाद में, हंसिनी संजीव के मुद्दे को घर में बड़ा बनाती है, जिसके कारण राजीव देवनारायण के साथ बहस करने लगता है। जल्दी ही संजीव प्यार पर चर्चा करता है और राजीव पर आरोप लगता है, कि उसने कुहू से प्यार किया और फिर उसे हंसिनी से प्यार हो गया। यह सब सुनकर राजीव चिढ़ जाता है और सभी परिवार वालो को बताता है, कि उसे जीवन में सिर्फ एक मर्तबा प्यार हुआ था, वह भी सिर्फ कुहू से। कुहू और बाकी के परिवार वाले यह सब सुनकर खुश होते हैं, जबकि हंसिनी इससे चिढ़ जाती है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।