Tose Nainaa Milaai Ke Episode 341 Spoiler: राजीव के सामने हंसिनी ने किया संजीव का पर्दाफाश, कुहू परेशान

Tose Nainaa Milaai Ke Today Episode 18 August 2024: शो के आने वाले एपिसोड में, हंसिनी संजीव का पर्दाफाश करती है।
Tose Nainaa Milaai Ke Episode 341 Spoiler: राजीव के सामने हंसिनी ने किया संजीव का पर्दाफाश, कुहू परेशान 51181

Tose Nainaa Milaai Ke Today Episode: दंगल चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के में दमदार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां आप सभी देखेंगे कि कनक की तबियत के कारण चंदेल भवन में काफी हंगामा होता है। कनक सभी को बताती हैं, कि उसे रात में हंसिनी ने पानी पिलाया था। अब हंसिनी परेशान होती है और अपना झूठ छुपाने की कोशिश करती हैं, मगर राजीव हंसिनी को चेतवानी देते हुए समझाता है, कि अगली बार ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए। अब हंसिनी समझ गई कि राजीव धीरे-धीरे कुहू की अच्छाइयों का मुरीद हो रहा है। वह संजीव से मिलती है और उसे अपनी बीवी को काबू में रखने की सलाह देती हैं, मगर संजीव हंसिनी को झटकेदार जवाब देकर उसे उलटी दिशा दिखा देता है।

अब हंसिनी संजीव की सच्चाइयां सभी के सामने लाने की कोशिश में जुट गई है और वह संजीव के फोन से उस लड़की की जानकारी निकालती हैं, जिसके साथ संजीव प्यार भरा पल बिता रहा था। जल्दी ही सभी लोग खाना खाने के लिए बैठते हैं और तभी हंसिनी अपने तानों के तीर से संजीव पर हमला करना शुरू करती। वह पूरे परिवार के सामने संजीव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहती है, कि संजीव का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। यही नहीं हंसिनी घर में उस लड़की को भी लेकर आती हैं, जिसके साथ संजीव बात करता था। यह सब देखकर कुहू हैरान हो जाती है।

अब कुहू और संजीव क्या करेंगे? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।