Tose Nainaa Milaai Ke Episode 330 Spoiler: राजीव ने दी कुहू को धमकी

Tose Nainaa Milaai Ke Today Episode 06 August 2024: शो के आने वाले एपिसोड में, कुहू को राजीव द्वारा धमकाया जाता है।
Tose Nainaa Milaai Ke Episode 330 Spoiler: राजीव ने दी कुहू को धमकी 50788

Tose Nainaa Milaai Ke Today Episode: दंगल चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के में दमदार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां आप सभी देखेंगे कि कुहू, संजीव और कोयल चंदेल भवन में सब कुछ पहले जैसा करने के लिए आ गए हैं। कुहू ने सभी को बता दिया है, कि वह अपना हक लेकर ही मानेगी। इसके अलावा उसने हंसिनी को भी चेतवानी दी है, कि अगर वह उससे ज्यादा उलझेगी, तो वह उसे बेघर कर देगी। कुहू हंसिनी को याद दिलाती है, कि वह कानूनी रूप से घर की बड़ी बहू है। हंसिनी यह सब सुनकर काफी परेशान हो जाती है और वह राजीव के पास मदद के लिए जाती है। राजीव हंसिनी को बताता है, कि कुहू के पक्ष में संजीव है, जो खुद एक अच्छा वकील है। इसके अलावा संजीव खुद भी घर का हिस्सेदार है और उसे तो राजीव भी नहीं रोक सकता है।

बाद में, राजीव घर वालों को बताता है, कि वह जल्दी ही कुहू को तलाक देकर उसे घर से बेघर कर देगा। वह कुहू को भी धमकाते हुए कहता है, कि वह चंदेल भवन में कुछ दिनों की मेहमान है। जबकि हंसिनी और कुहू में तीखी बहस होती हैं, जहां हंसिनी ने कुहू धमकी दी है, की वह जल्द से जल्द घर छोड़कर चली जाएं, नहीं तो अंजाम काफी हुरा है।

अब आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।