Tose Nainaa Milaai Ke Episode 319 Spoiler: कुहू और संजीव के रिश्तों में हंसिनी ने घोला ज़हर

Tose Nainaa Milaai Ke Today Episode: शो के आने वाले एपिसोड में, कुहू और राजीव के बीच दूरियां पैदा करने के लिए हंसिनी कई सारी चाल चलती है।
Tose Nainaa Milaai Ke Episode 319 Spoiler: कुहू और संजीव के रिश्तों में हंसिनी ने घोला ज़हर 50333

Tose Nainaa Milaai Ke Today Episode: दंगल चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के में दमदार ड्रामे की एंट्री हुई है, जहां आप सभी देखेंगे कि कोयल आती है और वह कुहू से पूछती है, कि क्या संजीव उसका पिता है। यह सवाल सुनकर संजीव और कुहू परेशान हो जाते हैं। इसी बीच कोयल खुद को कमरे में बंद कर लेती है। दूसरी ओर हंसिनी राजीव को कुहू के खिलाफ भड़काते हुए कहती हैं, कि उन्हें कनक को बोर्डिंग स्कूल भेज देना चाहिए, मगर राजीव इस फैसले के खिलाफ है। राजीव का मानना है, कि कुहू अपने परिवार के साथ शहर छोड़कर चली जाए, तो उसकी मुसीबत कम हो जाएगी।

दूसरी ओर संजीव स्कूल में जाकर पूरी जांच पड़ताल करने की कोशिश करता है, जिसे स्कूल का कर्मचारी देखकर परेशान हो जाता है। दरअसल, इसी शख्स ने हंसिनी के कहने पर पूरा खेल बिगाड़ा था, जिसके कारण राजीव और कुहू के बीच खटास पैदा हुई थी। इसके अलावा हंसिनी अपने लोगो को भेजकर संजीव को मोहल्ले से निकालने की कोशिश करती हैं, मगर यह उसकी चाल भी नाकाम होती है। लेकिन, संजीव कुहू के परिवार के साथ हंसी-खुशी रहता है, जिसका वीडियो हंसिनी राजीव को दिखाती है। राजीव यह सब देखकर काफी चिढ़ जाता है। वहीं हंसिनी कुहू को राजीव की पत्नी बनकर कॉल करती है और उसे राजीव की जिंदगी से दूर जाने के लिए कहती है।

अब आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।