Tose Nainaa Milaai Ke: देव नारायण और खुशबू का नाजायज रिश्ता आया परिवार के सामने

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 179: देव नारायण और खुशबू का नाजायज रिश्ता आया परिवार के सामने।
Auto Draft 42778

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 179: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि कुहू हंसिनी की मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराती है और पुलिस स्टेशन की ओर भागती है। वह पुलिस से कहती हैं, कि उसने उसकी बहन को मौत के घाट उतार दिया है। जबकि दूसरी ओर घर पर जान्हवी सभी घर वालो से कहती हैं, कि कुहू हत्यारी है और उसने हंसिनी का कत्ल कर दिया है। जान्हवी के मुंह से यह सब सुनकर प्रभा भड़क जाती है और वह उसे जोरदार थप्पड़ मारती है। इसके बाद भी जान्हवी नहीं रुकती हैं, वह देव नारायण और खुशबू के नाजायज संबंध पर से भी पर्दा उठाती है, जिसे सुनने के बाद सभी के पैरो तले जमीन खिसक जाती है। शंभू यह सब सुनकर देव नारायण को चेतवानी देता है, कि खुशबू से रिश्ता खत्म कर दे, नहीं तो वह उसे घर से बेघर कर देगा।

शंभू की इन बातों को सुनकर खुशबू चीड़ जाती है और वह भी शंभू से झगड़ा कर लेती है। वहीं पुलिस वाले कुहू को अपने साथ मौका-ए-वारदात पर लेकर जाते हैं। पुलिस के पीछे राजीव भी जाता है और सभी लोग मिलकर हंसिनी की लाश खोजते हैं, मगर उन्हें लाश कहीं भी नहीं मिलती है। जान्हवी भी सभी परिवार वालों को लेकर हादसे वाली जगह पर पहुंचती है। देव नारायण पुलिस से कहता है, कि कुहू ने जब गुनाह कबूल किया है, तो उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। लेकिन, राजीव और शंभू का मानना है, कि जब तक हंसिनी की लाश नहीं मिलती, तब कुहू पर कोई भी करवाई नहीं की जा सकती। जल्दी ही संजीव को हंसिनी का मेसेज मिलता है, जिसे जानने के बाद सभी के होश उड़ जाते हैं।

क्या हंसिनी जिंदा है? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।