Suhaagan Spoiler: बुरी तरह से घायल हुई बिंदिया, कृष परेशान

Suhaagan Update: कलर्स चैनल के सुहागन के नए अपडेट के बारे में जानिए, जहां बिंदिया पायल के कारण बुरी तरह से घायल हो गई है।
Suhaagan Spoiler: बुरी तरह से घायल हुई बिंदिया, कृष परेशान 48215

Suhaagan Spoiler: कलर्स टीवी (Colors TV) के लोकप्रिय धारावाहिक सुहागन (Suhaagan) में मजेदार ड्रामे की एंट्री हुई है। शो को रश्मी शर्मा टेलीफिल्म्स के बैनर तले निर्मित किया गया है, जिसमें इन दिनों बिंदिया (गरिमा किशनानी) और कृष (राघव ठाकुर) की अधूरी कहानी दर्शको को स्क्रीन से जोड़े हुए है। जैसा कि आप सभी को पता है, कि पायल बिरजू के साथ मिलकर कृष और बिंदिया को अलग करती है। पायल कृष की जबरजस्ती शादी बबली से कराने की कोशिश करती है। लेकिन, उसकी यह चाल सफल नहीं होती है और कृष उनके चंगुल से आजाद हो जाता है।

अब शो के आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि बिंदिया सभी का भंडाफोड़ करती है और कृष को रिहाई दिलाती है। कृष इन सबके पीछे का कारण जानने के लिए बिरजू की जमकर पिटाई करता है। इसके अलावा बिंदिया भी बिरजू को पुलिस के हवाले करने का मूड बनाती है, जिसके बाद बिरजू पायल को बिंदिया पर धक्का देता है। धक्के लगने के कारण बिंदिया नीचे गिरती है और बुरी तरह से घायल हो जाती है। कृष उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराता है। अच्छा, तो क्या आप शो के बीटीएस वीडियो को देखना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डाले-

शो के ऐसे दिलचस्प अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।