Kismat ki Lakiro se Spoiler: कीर्ति के सामने आया वरुण का सच, खुद कबूली बॉस होने की सच्चाई

Kismat ki Lakiro se Full Episode 430: कीर्ति के सामने आया वरुण का सच।
Kismat ki Lakiro se Spoiler: कीर्ति के सामने आया वरुण का सच, खुद कबूली बॉस होने की सच्चाई 40211

Kismat ki Lakiro se Full Episode 430: शेमारो (Shemaroo) के लोकप्रिय शो किस्मत की लकीरों से (Kismat ki Lakiro se) गजब का ड्रामा देखने को मिल रहा है।शो में आप सभी नेअब तक देखा कि श्रद्धा और अभय मिलकर राजा को बंधक बनाते हैं और उससे बब्बर शेर गैंग के असली बॉस की जानकारी निकालते हैं। राजा श्रद्धा को एक मोबाइल नंबर देता है, जिसे डायल करने बाद श्रद्धा समझ जाती हैं, कि असली बॉस कौन है। श्रद्धा पहुंचत ही इस बारे में कीर्ति से बातचीत करती हैं, मगर कीर्ति की नजरों में असली बॉस अभय है, न कि वरुण।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि श्रद्धा वरुण से मुलाकात करती है और उससे बब्बर शेर ग्रुप के बारे में सवाल करती हैं, जिसे सुनते ही वह परेशान हो जाता है। वरुण पहले तो इस इज्लाम को झुठलाता है, मगर जब श्रद्धा उसे उसका मोबाइल नंबर दिखाती हैं, तो वह हैरान हो जाता है। इसके अलावा श्रद्धा वरुण को बताती हैं, कि उसे यह नंबर किसी और ने नहीं बल्कि खुद राजा ने दिया है।

श्रद्धा इस बारे में, कीर्ति से बात करती हैं। लेकिन, वह उसकी बात को सच नहीं मानती हैं, जिसके बाद मजबूरन कीर्ति को वरुण से सवाल जवाब करना पड़ता है। कीर्ति वरुण को उसकी कसम खाकर सच कहने के लिए कहती हैं, जिसके बाद वरुण कुछ नहीं बोलता है। लेकिन, श्रद्धा और कीर्ति के बार- बार सवाल करने के बाद वह सच कबूलता है और उन्हें बताता है, कि बब्बर शेर गैंग का असली बॉस वहीं है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।